HomeHimachalChambaपुनर्गठित ग्राम पंचायतों की मतदाता सूचियां अंतिम रूप से प्रकाशित : DC...

पुनर्गठित ग्राम पंचायतों की मतदाता सूचियां अंतिम रूप से प्रकाशित : DC मुकेश रेपसवाल

राज्य निर्वाचन आयोग, हिमाचल प्रदेश की अधिसूचना के तहत जिला चंबा में पंचायती राज संस्थाओं के अंतर्गत सृजन, पुनर्गठन एवं समावेशन में शामिल ग्राम पंचायतों की निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है।

चंबा : राज्य निर्वाचन आयोग, हिमाचल प्रदेश की अधिसूचना के तहत जिला चंबा में पंचायती राज संस्थाओं के अंतर्गत सृजन, पुनर्गठन एवं समावेशन में शामिल ग्राम पंचायतों की निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है।

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) मुकेश रेपसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि विकास खण्ड भटियात, चंबा, मैहला एवं सलूणी की चयनित ग्राम पंचायतों में यह प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है।

उन्होंने बताया कि विकास खंड भटियात के अंतर्गत ग्राम पंचायत समोट, ओसल, जसूर एवं देवी देहरा, विकास खंड चंबा के अंतर्गत ग्राम पंचायत उदयपुर, भनोता, सरू एवं चनेड, विकास खंड मैहला के अंतर्गत ग्राम पंचायत बाट, सराहन, राड़ी, किलोड़, सुनारा, घलुण, मैहलोह, कलमला, भटवाड़ा एवं तागी और विकास खंड सलूणी के अंतर्गत ग्राम पंचायत सनूंह, भान्दल, भासुआ एवं संघणी शामिल हैं।

ये भी पढ़ें:  सरोल में खुला आधुनिक नेत्र अस्पताल, उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने किया उद्घाटन

साथ में उन्होंने यह भी बताया कि पंचायती राज संस्थाओं के सामान्य निर्वाचन 2026 के लिए मतदाता सूचियों को अद्यतन करने को लेकर 1 अप्रैल 2026 को अहर्ता तिथि मानते हुए मतदाता सूचियों को तैयार किया गया है।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More