Home Himachal Sirmaur सिरमौर में वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट का शेड्यूल जारी, नोट...

सिरमौर में वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट का शेड्यूल जारी, नोट कर लें फरवरी माह की ये तारीखें

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय सिरमौर ने फरवरी 2026 के लिए जिले में वाहन पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट का शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके अनुसार जिले के विभिन्न उपमंडलों में निर्धारित तिथियों पर गाड़ियों की पासिंग और ड्राइविंग परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।

0

नाहन : क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय सिरमौर ने फरवरी 2026 के लिए जिले में वाहन पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट का शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके अनुसार जिले के विभिन्न उपमंडलों में निर्धारित तिथियों पर गाड़ियों की पासिंग और ड्राइविंग परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।

आरटीओ सिरमौर सोना चंदेल ने बताया कि नाहन में 6 फरवरी और 24 फरवरी को वाहन पासिंग टेस्ट, जबकि 7 फरवरी और 25 फरवरी को ड्राइविंग टेस्ट आयोजित होंगे। पांवटा साहिब में 11 फरवरी और 26 फरवरी को पासिंग टेस्ट, जबकि 12 फरवरी और 27 फरवरी को ड्राइविंग टेस्ट लिए जाएंगे। इसी तरह राजगढ़ में 4 फरवरी को एक ही दिन पासिंग और ड्राइविंग दोनों टेस्ट आयोजित किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें:  नलवाड़ी मेला 2026: एआई नहीं, हाथों का जादू दिखाएं, मेले का लोगो डिजाइन करें और जीतें नकद इनाम

उन्होंने बताया कि शिलाई और कफोटा में 18 फरवरी को पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट रखे गए हैं। वहीं संगड़ाह में 5 फरवरी और सराहां में 13 फरवरी को पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट एक ही दिन संपन्न होंगे। आरटीओ ने बताया कि इसके लिए मोटर वाहन निरीक्षक इंजीनियर विजय चौहान की तैनाती की गई है।