HomeHimachalSirmaurनाहन में NSS जिला स्तरीय प्री-आरडी चयन शिविर में स्वयंसेवियों ने दिखाई...

नाहन में NSS जिला स्तरीय प्री-आरडी चयन शिविर में स्वयंसेवियों ने दिखाई प्रतिभा

चयनित स्वयंसेवियों को राज्य स्तर पर होने वाले प्री-आरडी शिविर में सिरमौर जिले का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।

नाहन : राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन में शुक्रवार को एनएसएस जिला स्तरीय प्री-आरडी चयन शिविर का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. विभव कुमार शुक्ला ने किया।

शिविर में कुल 32 एनएसएस स्वयंसेवियों ने भाग लिया, जो जिले के 10 महाविद्यालयों ददाहू, हरिपुरधार, नाहन, संस्कृत कॉलेज नाहन, पझौता, पांवटा साहिब, राजगढ़, संगड़ाह, सराहां और शिलाई से पहुंचे। इस शिविर का संयोजन जिला नोडल अधिकारी डॉ. पंकज चांडक की देखरेख में हुआ।

शिविर का उद्देश्य आगामी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले गणतंत्र दिवस शिविर के लिए योग्य स्वयंसेवियों का चयन करना था। चयन प्रक्रिया के दौरान स्वयंसेवियों का मूल्यांकन कुल 100 अंकों के आधार पर किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:  विश्व ग्रेपलिंग चैंपियनशिप में छाए पच्छाद के यशवंत, देश और प्रदेश का बढ़ाया मान

इसमें परेड प्रदर्शन 40 अंक, सांस्कृतिक प्रस्तुति 30 अंक, व्यक्तिगत साक्षात्कार 20 अंक, शारीरिक दक्षता 10 अंक मुख्य मापदंड शामिल रहे। चयनित स्वयंसेवियों को राज्य स्तर पर होने वाले प्री-आरडी शिविर में सिरमौर जिले का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More