HomeCrimeसिरमौर में पुलिस के हत्थे चढ़े 2 नशा तस्कर, माजरा पुलिस की...

सिरमौर में पुलिस के हत्थे चढ़े 2 नशा तस्कर, माजरा पुलिस की कार्रवाई

जांच के दौरान पुलिस ने इन दोनों के कब्जे से 168 प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद किए। इस बारे वह कोई भी दस्तावेज अथवा लाइसेंस पेश नहीं कर सके।

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस एक के बाद एक कार्रवाई को अंजाम दे रही है। इसी कड़ी में माजरा पुलिस ने गश्त के दौरान 2 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ ND&PS एक्ट में केस दर्ज कर लिया गया है।

आरोपियों की पहचान आसिफ अली (28) पुत्र जाकिर हुसैन निवासी गांव रामपुर बंजारन, डाकघर धौलाकुआं, तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर और मोनू बिरला पुत्र कश्मीरा निवासी प्रतीत नगर, डाकघर रायवाला, तहसील व जिला देहरादून, उत्तराखंड के रूप में हुई है।

जांच के दौरान पुलिस ने इन दोनों के कब्जे से 168 प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद किए। इस बारे वह कोई भी दस्तावेज अथवा लाइसेंस पेश नहीं कर सके। लिहाजा, पुलिस ने उनके खिलाफ पुलिस थाना माजरा में केस दर्ज किया।

ये भी पढ़ें:  आईपीएस गौरव सिंह ने गोद लिए सुल्तानपुर सरकारी स्कूल से की नशा मुक्ति अभियान की शुरुआत, वन टू वन संवाद

डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र सिंह ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपियों को आज अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस आगामी कार्रवाई में जुटी है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More