HomeAccidentकार की टक्कर से शंभुवाला में कई बाइकें क्षतिग्रस्त, नेशनल हाईवे पर...

कार की टक्कर से शंभुवाला में कई बाइकें क्षतिग्रस्त, नेशनल हाईवे पर अपना बचाव करते हुए पार्किंग में घुसा चालक

इस हादसे में एक दर्जन दोपहिया वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। गनीमत यह रही है कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

नाहन : पांवटा साहिब-कालाअंब नेशनल हाइवे पर बुधवार शाम शंभूवाला क्षेत्र में एक हादसा सामने आया। यहां एक कार चालक अपना बचाव करते हुए हाईवे किनारे एक पार्किंग में जा घुसा।

बताया जा रहा है कि जिन बाइकों को नुकसान पहुंचा है, वह यहां एक कंपनी में कार्यरत कर्मचारियों की हैं। इस हादसे में एक दर्जन दोपहिया वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। गनीमत यह रही है कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हाईवे पर विपरीत दिशा में एक वाहन दूसरे को ओवरटेक कर रहा था, तभी कार चालक अपना बचाव करते हुए पार्किंग में घुस गया। लोगों का कहना था कि कार चालक की गलती नहीं थी, वह अपने बचाव में दूसरी तरफ आ गया।

ये भी पढ़ें:  CBSE से संबद्ध स्कूलों के लिए चयनित शिक्षकों का मूल कैडर में अधिकार सुरक्षित रखा जाएः सीएम सुक्खू

उधर, स्थानीय लोगों ने मांग की कि हाईवे पर पार्किंग की समस्या का समाधान करने के साथ-साथ सुरक्षा के भी इंतजाम किए जाने चाहिए।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More