HomeHimachalउपलब्धि: एसजेवीएन ने पुनः हासिल किया ग्रेट प्लेस टू वर्क® प्रमाणन

उपलब्धि: एसजेवीएन ने पुनः हासिल किया ग्रेट प्लेस टू वर्क® प्रमाणन

चंद्रकांत पाराशर/एनसीआर दिल्ली
दिल्ली/शिमला|
सीपीएसयू नवरत्ना एसजेवीएन लिमिटेड को एक बार पुन: ग्रेट प्लेस टू वर्क इंडिया द्वारा ग्रेट प्लेस टू वर्क® के रूप में प्रमाणित किया गया है. एसजेवीएन को यह प्रमाणन वर्ष 2025-26 के लिए प्रदान किया गया है.

इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर कर्मचारियों को बधाई देते हुए अजय कुमार शर्मा निदेशक (कार्मिक) ने कहा कि “यह प्रमाणन कर्मचारी कल्याण एवं सहयोगात्मक कार्य वातावरण के प्रति हमारी सुदृढ़ प्रतिबद्धता का प्रमाण है. यह विश्वास, उत्कृष्टता तथा विकासात्‍मक संस्कृति निर्माण के लिए टीम एसजेवीएन के सामूहिक प्रयासों को भी उजागर करता है.”

ग्रेट प्लेस टू वर्क प्रमाणन कर्मचारियों के फीडबैक और कार्यस्थल प्रथाओं के व्यापक मूल्यांकन के आधार पर प्रदान किया गया है. ट्रस्ट इंडेक्स सर्वेक्षण में एसजेवीएन के 96 फीसदी कर्मचारियों ने भाग लिया, जिन्‍होंने संगठन को विश्वसनीयता, सम्मान, निष्पक्षता, गौरव और सौहार्द जैसे प्रमुख मापदंडों पर उच्च रेटिंग प्रदान की. सर्वेक्षण ने एसजेवीएन को कर्मचारियों के अनुभवों का व्यापक रूप से विश्लेषण करने और समझने का अवसर प्रदान किया. सर्वेक्षण ने एसजेवीएन प्रबंधन को कर्मचारी संतुष्टि को और अधिक बढ़ाने के लिए रणनीतिक एवं योग्‍य निर्णय लेने में सक्षम बनाने के लिए मूल्यवान अंतर्दृष्टि भी प्रदान की.

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में एनडीपीएस मामले में दोषी को 4 साल का कठोर कारावास और 25,000 रुपये जुर्माना

ग्रेट प्लेस टू वर्क विश्‍वभर के संगठनों को ऐसा वातावरण निर्मित करने में सहयोग करने हेतु एक वैश्विक संगठन है जो कर्मचारियों की क्षमता को उजागर करते हुए उनकी प्रतिभा को मान्‍यीकृत करता है. ग्रेट प्लेस टू वर्क का प्रमाणन विश्‍व भर में नियोक्ता ब्रांडिंग को बढ़ाने और कर्मचारी कल्याण एवं विकास को प्राथमिकता देने वाले संगठनों को मान्यीकृत करने हेतु सबसे प्रतिष्ठित और सम्मानित है. यह मान्यता विद्युत क्षेत्र में श्रेष्‍ठ नियोक्ता के रूप में एसजेवीएन की स्थिति की पुष्टि करती है.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More