HomeHimachalSirmaurनहीं रहे डा. संदीप शर्मा, सेवानिवृत्ति के बाद भी मरीजों का कर...

नहीं रहे डा. संदीप शर्मा, सेवानिवृत्ति के बाद भी मरीजों का कर रहे थे मुफ्त इलाज

डा. संदीप शर्मा मरीजों के लिए किसी मसीहा से कम नहीं थे. सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी वह अकसर मौज मस्ती में झूमते नजर आते थे. उनके निधन से सिरमौर में शोक की लहर दौड़ गई है.

नाहन|
बेहद शांत, मिलनसार और मधुर स्वभाव के धनी डा. संदीप शर्मा 61 साल की आयु में दुनिया छोड़ गए हैं. बीएमओ पद से सेवानिवृत्त हुए डा. संदीप का बीते दिन पीजीआई चंडीगढ़ में आकस्मिक निधन हो गया. उनके निधन की खबर से न केवल सिरमौरवासी स्तब्ध हैं, बल्कि सोशल मीडिया पर भी उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा हुआ है.

डा. संदीप शर्मा एक ऐसे शख्स थे, जो लगातार 17 घंटे तक ड्यूटी करते थे. उन्होंने हिमाचल के कई हिस्सों समेत जिला सिरमौर के सराहां और संगड़ाह अस्पतालों में कई साल अपनी सेवाएं दीं. सिविल अस्पताल सराहां से बतौर बीएमओ अपनी सेवानिवृत्ति के बाद भी उन्होंने मरीजों का इलाज करना नहीं छोड़ा. वह मरीजों के लिए किसी मसीहा से कम नहीं थे. सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी वह अकसर मौज मस्ती में झूमते नजर आते थे.

ये भी पढ़ें:  खेलों में कैसे बनेगा बच्चों का भविष्य, स्कूलों में 5 साल से नहीं हुई शारीरिक शिक्षकों की भर्ती-पदोन्नति, संघ निराश

बताया जा रहा है कि बीमारी के चलते वह पीजीआई चंडीगढ़ में उपचाराधीन थे. पहले उनके 2 स्टंट भी डाले गए थे. इसके बाद भी वह सोशल मीडिया पर नाचते गाते अकसर नजर आते थे. सराहां में बतौर बीएमओ सेवाएं देने के दौरान उन्होंने कुछ समय के लिए मेडिकल कालेज नाहन में वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक का कार्यभार भी संभाला था. कुछ समय पहले ही वह सराहां अस्पताल से बतौर बीएमओ सेवानिवृत्त हुए थे. उनके अचानक निधन से सोशल मीडिया पर भी शोक की लहर दौड़ गई है.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More