Home Himachal Solan ट्रैफिक व्यवस्था संभालने वाले 18 वॉलंटियर्स सम्मानित, बद्दी-बरोटीवाला क्षेत्र में पुलिस के...

ट्रैफिक व्यवस्था संभालने वाले 18 वॉलंटियर्स सम्मानित, बद्दी-बरोटीवाला क्षेत्र में पुलिस के साथ मिलकर संभाली कमान

पुलिस अधीक्षक बद्दी विनोद धीमान ने विशेष कार्यक्रम में वॉलंटियर्स को प्रशस्ति पत्र देकर उनके कार्य की सराहना की और मनोबल बढ़ाया।

0

बीबीएन : औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने में सहयोग देने वाले 18 ट्रैफिक वॉलंटियर्स को सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक बद्दी विनोद धीमान ने विशेष कार्यक्रम में वॉलंटियर्स को प्रशस्ति पत्र देकर उनके कार्य की सराहना की और मनोबल बढ़ाया।

इन वॉलंटियर्स में 4 टीटीआर बरोटीवाला और 14 टीटीआर बद्दी में तैनात किए गए थे। सभी ने व्यस्त समय के दौरान ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर यातायात नियंत्रित करने और जाम की स्थिति से निपटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। एसपी ने उनके उत्कृष्ट योगदान की प्रशंसा करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

ये भी पढ़ें:  @Nalagarh: फायरिंग-लूट मामले में दूसरी गिरफ्तारी, ढेरोवाल से दबोचा गया आरोपी