HomeHimachalSolanसोलन कालेज के 5 विद्यार्थियों ने लहराया परचम, IIT JAM परीक्षा में...

सोलन कालेज के 5 विद्यार्थियों ने लहराया परचम, IIT JAM परीक्षा में Chemistry और Physics विषयों में हासिल की शानदार सफलता

यह परीक्षा देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों जैसे भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IITs) और भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc), बेंगलुरु में मास्टर डिग्री पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।

सोलन : गवर्नमेंट कॉलेज सोलन ने एक बार फिर शैक्षणिक उत्कृष्टता की मिसाल पेश की है। कॉलेज के 5 प्रतिभावान विद्यार्थियों समर भानु, शैली शर्मा, आदित्य कौशल, निधि अजटा और एकल ने देश की प्रतिष्ठित IIT JAM (Joint Admission Test for M.Sc.) परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए Chemistry और Physics विषयों में सफलता प्राप्त की है।

यह परीक्षा देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों जैसे भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IITs) और भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc), बेंगलुरु में मास्टर डिग्री पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।

कॉलेज की प्राचार्य डॉ. मनीषा कोहली ने इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, लगन और विषय विशेषज्ञ शिक्षकों के मार्गदर्शन का सजीव प्रमाण है। उन्होंने विश्वास जताया कि गवर्नमेंट कॉलेज सोलन के छात्र भविष्य में भी राष्ट्रीय स्तर पर संस्थान का नाम रोशन करते रहेंगे।

ये भी पढ़ें:  12 फरवरी को प्रदेशव्यापी हड़ताल का एलान, चार लेबर कोड का विरोध तेज

कॉलेज के भौतिक एवं रसायन विज्ञान के शिक्षकों डॉ. अनंत विद्या निधि, डॉ. योगेश कुमार, डॉ. जगदीश, डॉ. अनिल ठाकुर, डॉ. रमेश कुमार व डॉ. ईश्वर दत्त ने विद्यार्थियों को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस उपलब्धि से पूरे संस्थान में हर्ष और गर्व का वातावरण है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More