HomeWeatherसिरमौर में झमाझम बारिश, चली आंधी, नाहन में गाड़ी पर गिरा भारी...

सिरमौर में झमाझम बारिश, चली आंधी, नाहन में गाड़ी पर गिरा भारी भरकम पेड़

जिला सिरमौर में सोमवार दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट ली। इस दौरान जिले के कई हिस्सों में जोरदार बारिश हुई तो कई स्थानों पर तेज आंधी भी चली।

नाहन : शहर के शमशेरपुर कैंट क्षेत्र में माता बालासुंदरी मंदिर के समीप तेज आंधी के बीच एक पेड़ गाड़ी पर गिर गया। इससे वाहन मालिक को भारी नुकसान हुआ है। गनीमत ये रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। जिस वक्त पेड़ गिरा, बिजली के तार भी चपेट में आ गए। इससे क्षेत्र में कुछ समय तक बिजली भी गुल हो गई।

जिला सिरमौर में सोमवार दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट ली। इस दौरान जिले के कई हिस्सों में जोरदार बारिश हुई तो कई स्थानों पर तेज आंधी भी चली। बारिश के बीच तापमान में अचानक गिरावट आ गई। जिले के निचले इलाकों में जहां लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली तो ऊपरी क्षेत्रों में लोगों को गर्म वस्त्र निकालने पड़े। मई माह में भी मौसम ने लोगों को कुछ समय के लिए ठंड के एहसास करवा दिया।

ये भी पढ़ें:  मिलिए... सिरमौर की 'सुपर मॉम और बेटे' से.. दोनों ने गोल्ड मेडल जीत देश में लहराया परचम, हिमाचल के इतिहास में शायद ऐसा पहली बार

तेज आंधी चलने से कई जगह बिजली के तार क्षतिग्रस्त हो गए तो बागवानी को भी नुकसान हुआ है। वहीं बारिश से कई इलाकों में गेहूं की फसल को भी क्षति हुई है। खेतों में कटी गेहूं के साथ साथ थ्रेसिंग के लिए रखी फसल भीग गई। इन दिनों जिले के ऊपरी इलाकों में फसल की कटाई और थ्रेसिंग का कार्य चला हुआ है, लेकिन मौसम खराब होने और बारिश से किसानों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं।

ये भी पढ़ें:  IIM SIRMAUR का 10वां दीक्षांत समारोह 19 अप्रैल को, टाटा ट्रस्ट्स के CEO सिद्धार्थ शर्मा होंगे मुख्य अतिथि
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More