Home Himachal Solan गलत दिशा में ओवरटेक करने वालों पर कार्रवाई, 15 वाहनों के चालान,...

गलत दिशा में ओवरटेक करने वालों पर कार्रवाई, 15 वाहनों के चालान, टीटीआर बद्दी ने चलाया अभियान

ट्रैफिक जाम के दौरान गलत दिशा में वाहन चलाने और ओवरटेक करने वाले चालकों के खिलाफ टीटीआर बद्दी ने सख्त कार्रवाई करते हुए 15 चालान किए।

0

बद्दी : ट्रैफिक जाम के दौरान गलत दिशा में वाहन चलाने और ओवरटेक करने वाले चालकों के खिलाफ टीटीआर बद्दी ने सख्त कार्रवाई करते हुए 15 चालान किए। 27 फरवरी को चलाए गए अभियान में मोटर वाहन अधिनियम के तहत नियमों की अवहेलना करने वालों पर कार्रवाई की गई।

एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि गलत दिशा में वाहन चलाने और ओवरटेक करने से दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है और ट्रैफिक जाम की स्थिति और गंभीर हो जाती है, जिससे आम लोगों को अनावश्यक परेशानी झेलनी पड़ती है।

उन्होंने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने, पुलिस का सहयोग करने और सड़क पर अनुशासन बनाए रखने की अपील की। साथ ही चेतावनी दी गई कि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ भविष्य में भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

ये भी पढ़ें:  हिमाचली कृषक उत्पादक संगठनों के किसान भी अब बन सकेंगे कृषि-इनपुट विक्रेता, ऐसे करेंगे काम