होमHimachalSolanत्योहारी सीजन से पहले बद्दी पुलिस की साई रोड पर पैदल गश्त,...

त्योहारी सीजन से पहले बद्दी पुलिस की साई रोड पर पैदल गश्त, दुकानों के बाहर से हटवाया अतिक्रमण, मचा हड़कंप

पुलिस ने दुकानदारों को समझाया कि वे अपनी दुकानों का सामान निर्धारित सीमा के भीतर रखें और सार्वजनिक रास्तों पर कब्जा न करें।

बद्दी : त्योहारी सीजन में बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ और यातायात के दबाव को देखते हुए बद्दी पुलिस ने साई रोड पर पैदल गश्त कर अतिक्रमण हटवाया।

पुलिस टीम ने दुकानदारों और स्थानीय लोगों को सड़क, फुटपाथ और सार्वजनिक रास्तों पर सामान न रखने की हिदायत दी, ताकि पैदल चलने वालों को परेशानी न हो और वाहनों की आवाजाही भी सुचारू बनी रहे।

18 अक्टूबर को पुलिस थाना बद्दी की टीम ने साई रोड और आसपास के बाजार क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया।

पुलिस ने दुकानदारों को समझाया कि वे अपनी दुकानों का सामान निर्धारित सीमा के भीतर रखें और सार्वजनिक रास्तों पर कब्जा न करें।

ये भी पढ़ें:  रैगिंग पर मंडी प्रशासन सख्त: 24 घंटे में FIR, कॉलेजों-हॉस्टलों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश

पुलिस टीम ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि त्योहारों के दौरान बाजारों में भीड़ बढ़ने से यातायात व्यवस्था पर अतिरिक्त दबाव रहता है।

ऐसे में सड़क और फुटपाथ पर सामान रखने से आवागमन बाधित होता है और आम लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। व्यवस्था बनाए रखने के लिए दुकानदारों, व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों का सहयोग जरूरी है।

पुलिस अधीक्षक बद्दी विनोद धीमान ने दुकानदारों और आम जनता से अपील की कि वे बाजारों और सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमण मुक्त रखें तथा अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखें।

उन्होंने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने, वाहन निर्धारित पार्किंग स्थलों पर खड़े करने और पुलिस-प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया।

ये भी पढ़ें:  पराशर का तीन दिवसीय सरनाहुली मेला 14 जून से, SDM ने दिए तैयारियां पूरी करने के निर्देश

एसपी ने कहा कि त्योहारों के दौरान आमजन की सुरक्षा, सुचारू यातायात और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र में नियमित गश्त और निगरानी जारी रहेगी।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More