होमCrimeयमुना में अवैध खनन पर कार्रवाई, सरकारी जमीन से रेत-बजरी चोरी करते...

यमुना में अवैध खनन पर कार्रवाई, सरकारी जमीन से रेत-बजरी चोरी करते पकड़े 3 वाहन चालक, भागने की कोशिश नाकाम

पुलिस थाना पांवटा साहिब में तीनों चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर में यमुना नदी में सरकारी जमीन से अवैध रूप से रेत और बजरी निकालने के आरोप में पुलिस ने तीन वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पांवटा साहिब पुलिस ने मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, थाना पांवटा साहिब की टीम गश्त के दौरान लोअर देवीनगर स्थित यमुना नदी के रवाहड़ा पहुंची। यहां एक बैकहो लोडर, ट्रैक्टर और टिप्पर सरकारी जमीन से रेत-बजरी का अवैध खनन करते पाए गए। पुलिस को देखकर तीनों वाहन चालक मौके से भागने लगे, लेकिन टीम ने करीब 100 मीटर दूर उन्हें पकड़ लिया।

ये भी पढ़ें:  चंबा में 399858 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग, 7 शतकवीर, भटियात की 109 वर्षीय आशा देवी सबसे उम्रदराज

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि जांच के दौरान लोडर पर UK07HD-0801 और टिप्पर पर HP17G-6448 नंबर दर्ज मिला, जबकि ट्रैक्टर पर कोई नंबर प्लेट नहीं थी। जेसीबी चालक की पहचान उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के खेडी गांव निवासी सोनी, टिप्पर चालक की पहचान लखीमपुर जिले के बौडियां गांव निवासी अजय और ट्रैक्टर चालक की पहचान उत्तराखंड के देहरादून जिले के बाडवाला गांव निवासी सुनील के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि मौके पर टिप्पर और ट्रैक्टर चालकों ने चलते वाहन से जैक उठाकर उनमें लोड ग्रेवल यानी रेत-बजरी नीचे गिरा दी। ये तीनों रात के समय यमुना नदी के रवाहड़ा क्षेत्र में सरकारी जमीन से अवैध खनन कर रेत-बजरी चोरी कर ले जा रहे थे। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में 800 साल पुराने मंदिर के पुनर्निर्माण बाद निभाई गई ये आखिरी रस्म, देवता के दर्शन पाने उमड़ी भारी आस्था
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More