होमHimachalSolanट्रक की टक्कर से मासूम की गई जान, बरोटीवाला में चालक पर...

ट्रक की टक्कर से मासूम की गई जान, बरोटीवाला में चालक पर केस

पुलिस थाना बरोटीवाला क्षेत्र के अंतर्गत सिक्का होटल चौक के समीप ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार एक मासूम की मौत हो गई।

बरोटीवाला : पुलिस थाना बरोटीवाला क्षेत्र के अंतर्गत सिक्का होटल चौक के समीप ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार एक मासूम की मौत हो गई। पुलिस ने पिता की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता राजेश कुमार पुत्र राम अयोध्या कुमार, निवासी खेड़ा आशा, डाकघर प्यारेपुर, जिला गोपालगंज, बिहार, हाल निवासी ऑरो स्पिनिंग मिल कॉलोनी, बद्दी ने बताया कि वह अपने मोटरसाइकिल पर अपने पुत्र विनायक उर्फ नमन तथा नैतिक के साथ हरिपुर बाबा से वापस लौट रहा था।

इस बीच सिक्का होटल चौक के समीप पीछे से आए ट्रक नंबर NL-01Q-5151 के चालक कमलेश कुमार निवासी गांव खंडसर, डाकघर खंडसर, तहसील पोवायन, जिला शाहजहांपुर, उत्तरप्रदेश ने कथित रूप से तेज रफ्तार एवं लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

ये भी पढ़ें:  घुमारवीं में शुरू हुई भवानी ई-लाइब्रेरी, तकनीकी शिक्षा मंत्री ने किया शुभारंभ, 24x7 हाई-स्पीड Wi-Fi और AC की सुविधा

एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि हादसे में तीनों सड़क पर गिर गए। दुर्घटना में विनायक उर्फ नमन के सिर में गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस थाना बरोटीवाला में ट्रक चालक के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें:  बद्दी पुलिस की नशा तस्करों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, अब 400 KG अफीम डोडे के साथ गिरफ्तार किया ये शख्स
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More