HomeHimachalSolan50 लाख की मशीन चोरी मामले में बद्दी पुलिस की फिर बड़ी...

50 लाख की मशीन चोरी मामले में बद्दी पुलिस की फिर बड़ी कार्रवाई, तीसरा आरोपी भी दबोचा

राजपुरा रोड स्थित एक बंद पड़ी फैक्ट्री से गियर बॉक्स मशीन चोरी करने के मामले में बद्दी पुलिस ने कार्रवाई जारी रखते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है

नालागढ़ : राजपुरा रोड स्थित एक बंद पड़ी फैक्ट्री से गियर बॉक्स मशीन चोरी करने के मामले में बद्दी पुलिस ने कार्रवाई जारी रखते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और चोरी की गई लगभग 50 लाख रुपये कीमत की गियर बॉक्स मशीन और वारदात में इस्तेमाल हाइड्रा मशीन बरामद की जा चुकी है।

एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि थाना नालागढ़ में 19 फरवरी 2026 को दर्ज इस मामले में 10 मार्च को वांछित आरोपी संदीप चौधरी उर्फ दीप (31) निवासी गांव व डाकघर खेडांवाली, थाना पिंजौर, तहसील कालका, जिला पंचकूला (हरियाणा) को गिरफ्तार किया गया है।

ये भी पढ़ें:  नाहन में नशे का सेवन करते रंगे हाथों धरे दो युवक, मौके से नशा करने का सामान भी पकड़ा

उन्होंने बताया कि इससे पहले इस मामले में आरोपी अवतार सिंह उर्फ थोना निवासी बांबिरपुर और भजन निवासी ढाणा को गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्तार आरोपी को कल माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More