HomeCrimeपांवटा साहिब में सरकारी पार्क की तोड़फोड़ और चोरी मामले का खुलासा,...

पांवटा साहिब में सरकारी पार्क की तोड़फोड़ और चोरी मामले का खुलासा, दो गिरफ्तार

पर्याप्त साक्ष्य एकत्र होने के बाद पुलिस ने 2 फरवरी 2026 को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर पार्क को तोड़ने में प्रयुक्त एक जेसीबी मशीन और दो ट्रैक्टर बरामद भी किए हैं। फिलहाल दोनों आरोपी पुलिस हिरासत रिमांड पर हैं और चोरी किए गए सामान की बरामदगी की प्रक्रिया जारी है।

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और पार्क से सामान चोरी करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह मामला नगर परिषद के पार्क की चारदीवारी, रास्ता और टिन शेड को जेसीबी मशीन से तोड़ने और पार्क में लगे सामान की चोरी से जुड़ा है, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की थी।

पुलिस के अनुसार 23 अक्तूबर 2025 को नगर परिषद पांवटा साहिब के कनिष्ठ अभियंता की शिकायत के आधार पर फ्रेंड्स कॉलोनी वार्ड नंबर 1 स्थित नगर परिषद के पार्क में तोड़फोड़ और चोरी का केस दर्ज किया गया था। शिकायत में बताया गया था कि पार्क की चारदीवारी, रास्ता और टिन शेड को जेसीबी मशीन से नुकसान पहुंचाया गया और वहां से सामान चोरी कर लिया गया। इस संबंध में पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में बादल फटने की बढ़ती घटनाओं का अध्ययन करने की आवश्यकता : सीएम

पुलिस जांच में सामने आया कि भूमि मालिक की मृत्यु के बाद उसके वारिस गुरदीप सिंह निवासी वार्ड नंबर 3 बद्रीपुर ने अपने साथी जयदीप सिंह निवासी वार्ड नंबर 1 बद्रीपुर, पांवटा साहिब के साथ मिलकर बिना किसी कानूनी प्रक्रिया के सरकारी पार्क को तोड़ने की योजना बनाई। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज की भी सहायता ली गई, जिससे आरोपियों की भूमिका स्पष्ट हुई।

पर्याप्त साक्ष्य एकत्र होने के बाद पुलिस ने 2 फरवरी 2026 को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर पार्क को तोड़ने में प्रयुक्त एक जेसीबी मशीन और दो ट्रैक्टर बरामद भी किए हैं। फिलहाल दोनों आरोपी पुलिस हिरासत रिमांड पर हैं और चोरी किए गए सामान की बरामदगी की प्रक्रिया जारी है।

ये भी पढ़ें:  पांवटा साहिब की इस पंचायत को विभाजित करने की मांग ने पकड़ा जोर, जनप्रतिनिधि बोले...

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस नियमानुसार आगामी कार्रवाई में जुटी है। उन्होंने बताया कि कानून तोड़ने वालों को बिलकुल बख्शा नहीं जाएगा।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More