HomeHimachalSolanनंबर प्लेट नहीं लगाई या ऐसा काम किया तो आपका वाहन भी...

नंबर प्लेट नहीं लगाई या ऐसा काम किया तो आपका वाहन भी होगा जब्त, यहां पुलिस अपना रही कड़ा रुख

पुलिस ने इन सभी मामलों में मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई सिर्फ नियमों के उल्लंघन पर नहीं, बल्कि सड़क सुरक्षा को खतरे में डालने वाले लोगों के खिलाफ भी सख्त संदेश है।

बीबीएन : जिला पुलिस बद्दी सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक विशेष अभियान चलाकर बिना नंबर प्लेट और टेम्पर्ड नंबर प्लेट वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई को अंजाम दे रही है।

इस अभियान के तहत सितंबर महीने में अब तक 33 दोपहिया वाहन जब्त किए जा चुके हैं और लगातार शिकंजा कसा जा रहा है।

पुलिस के अनुसार कुछ वाहन बिना नंबर प्लेट के पाए गए, जबकि कई मामलों में नंबर प्लेट को काली टेप लगाकर छिपाया गया या फिर उसे तोड़-मरोड़कर इस तरीके से लगाया गया, ताकि नंबर स्पष्ट रूप से पढ़ा न जा सके। इसके अलावा कई चालकों के पास गाड़ी के आवश्यक कागजात भी नहीं थे।

ये भी पढ़ें:  अब CNG और PNG नेटवर्क से सशक्त होगा बिलासपुर, DC ने किया स्वच्छ परिवहन का आह्वान

बद्दी पुलिस ने इन सभी मामलों में मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई सिर्फ नियमों के उल्लंघन पर नहीं, बल्कि सड़क सुरक्षा को खतरे में डालने वाले लोगों के खिलाफ भी सख्त संदेश है।

एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ ऐसी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि वे अपने वाहनों पर हमेशा वैध और साफ नंबर प्लेट लगाएं। साथ ही नशे की हालत में गाड़ी चलाने से बचें।

ये भी पढ़ें:  यहां 15 से 17 जनवरी तक मशीन ऑपरेट और हेल्पर अप्रेंटिस के 400 पदों के लिए होंगे कैंपस इंटरव्यू
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More