HomeHimachalSolanसोलन के इन इलाकों में 18 जनवरी को बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति,...

सोलन के इन इलाकों में 18 जनवरी को बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति, बोर्ड ने उपभोक्ताओं से की ये अपील

बिजली लाइनों के आवश्यक रखरखाव और मरम्मत कार्य के चलते 18 जनवरी, 2026 को सोलन के कई हिस्सों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। ये जानकारी अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता सोलन राहुल वर्मा ने दी।

सोलन : बिजली लाइनों के आवश्यक रखरखाव और मरम्मत कार्य के चलते 18 जनवरी, 2026 को सोलन के कई हिस्सों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। ये जानकारी अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता सोलन राहुल वर्मा ने दी।

उन्होंने बताया कि निर्धारित तिथि पर सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक सेंटर प्राइम मॉल (हवेली), शांडिल निवास, सेंट ल्यूक्स स्कूल, एस.आई.एल.बी., जौणाजी मार्ग, शूलिनी नगर, शक्ति नगर, शिल्ली मार्ग, मोहन कॉलोनी, शर्मा बैंगक्विट हॉल, चम्बा अपार्टमेंट, चेस्टर हिल्ज, पुलिस चौकी, कल्याण अधिकारी कार्यालय, माया राम डिपो, पुराना डाकघर, मोहन पार्क, अल्पाइन अपार्टमेंट, माता शूलिनी मंदिर, दुर्गा क्लब, चौक बाज़ार, बाण मोहल्ला, गांधी मोहल्ला, गंज बाजार, मोहन कॉलोनी, लोअर बाज़ार, कशिश अपार्टमेंट, जिला अस्पताल के कुछ हिस्सों, पुराना न्यायालय मार्ग, लोक निर्माण विभाग तृतीय वृत्त कार्यालय एवं आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

ये भी पढ़ें:  शराब के नशे में गटक ली जहरीली दवा! आईजीएमसी शिमला में उपचार के दौरान गई जान

उन्होंने कहा कि खराब मौसम एवं किन्हीं अपरिहार्य कारणों से उक्त तिथि व समय में परिवर्तन किया जा सकता है। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के सभी उपभोक्ताओं से बोर्ड को सहयोग देने की अपील की है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More