होमHimachalChambaसभी ग्राम पंचायतों में 21 और 22 जनवरी को होंगी विशेष एंटी...

सभी ग्राम पंचायतों में 21 और 22 जनवरी को होंगी विशेष एंटी चिट्टा ग्राम सभाएं : डीसी मुकेश रेपसवाल

इन विशेष ग्राम सभाओं का मुख्य उद्देश्य नशे विशेषकर चिट्टा के खतरनाक प्रभावों के बारे में आम जनता को जागरूक करना है। इन बैठकों में चिट्टा से संबंधित विभिन्न मुद्दों की समीक्षा, नशे की लत में फंसे स्थानीय युवाओं के पुनर्वास, जागरूकता अभियानों और आवश्यक प्रशासनिक कार्यवाही पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

चंबा : जिला चंबा के डीसी मुकेश रेपसवाल ने आदेश जारी करते हुए बताया कि नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जिले के सभी विकास खंडों की समस्त ग्राम पंचायतों में 21 और 22 जनवरी को विशेष एंटी चिट्टा ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इन विशेष ग्राम सभाओं का मुख्य उद्देश्य नशे विशेषकर चिट्टा के खतरनाक प्रभावों के बारे में आम जनता को जागरूक करना है। इन बैठकों में चिट्टा से संबंधित विभिन्न मुद्दों की समीक्षा, नशे की लत में फंसे स्थानीय युवाओं के पुनर्वास, जागरूकता अभियानों और आवश्यक प्रशासनिक कार्यवाही पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

ये भी पढ़ें:  टाटा स्टील कंपनी में रोजगार का सुनहरा मौका, 58 पदों के लिए यहां 7 नवंबर को होंगे कैंपस इंटरव्यू

डीसी ने बताया कि इन ग्राम सभाओं के सुचारू संचालन के लिए संबंधित खंड विकास अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा नशा तस्करों की सूचना देने पर नकद पुरस्कार देने का प्रावधान किया गया है। इसके अतिरिक्त ग्राम सभा के दौरान ग्राम पंचायत प्रधान द्वारा पंचायत को नशा और चिट्टा मुक्त बनाने की शपथ भी दिलाई जाएगी।

ये भी पढ़ें:  NDRF ने नाहन कॉलेज में सिखाए जीवन बचाने के गुर, 221 विद्यार्थियों ने लिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More