HomeHimachalSolan150 नए एनएसएस स्वयंसेवियों का नामांकन, 70 से अधिक विद्यार्थियों ने मौके...

150 नए एनएसएस स्वयंसेवियों का नामांकन, 70 से अधिक विद्यार्थियों ने मौके पर ही किया MY Bharat पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन

राजकीय महाविद्यालय धर्मपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्वयंसेवी नामांकन अभियान और MY Bharat पोर्टल जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

धर्मपुर : राजकीय महाविद्यालय धर्मपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्वयंसेवी नामांकन अभियान और MY Bharat पोर्टल जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। चयन प्रक्रिया के बाद 150 विद्यार्थियों का एनएसएस स्वयंसेवी के रूप में नामांकन किया गया, जबकि 70 से अधिक विद्यार्थियों ने कार्यक्रम स्थल पर ही MY Bharat पोर्टल पर पंजीकरण कराया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या डॉ. सुनीता गोयल ने दीप प्रज्वलित कर किया। स्वयंसेवियों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. सतीश नेगी और डॉ. पी.डी. कौशल ने स्वयंसेवियों की ओर से हस्तनिर्मित पुष्पगुच्छ भेंट कर प्राचार्या का स्वागत किया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पंकज चांडक और हिमांशी गर्ग ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. पंकज चांडक ने किया।

ये भी पढ़ें:  हमीरपुर में 22 को प्रस्तावित वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट स्थगित

इस दौरान महाविद्यालय के पूर्व एनएसएस कार्यक्रम अधिकारियों डॉ. जगदेव चंद शर्मा और प्रो. पल्लवी को उनके योगदान के लिए सम्मानित कर विदाई दी गई। दोनों ने स्वयंसेवकों के साथ अपने अनुभव साझा करते हुए समाज सेवा, अनुशासन और नेतृत्व की भावना को अपनाने का संदेश दिया।

MY Bharat मेगा ट्रेनर डॉ. पंकज चांडक ने विद्यार्थियों को युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की MY Bharat पहल की जानकारी देते हुए बताया कि यह पोर्टल युवाओं को स्वयंसेवा, नेतृत्व विकास, कौशल संवर्धन, इंटर्नशिप, पर्यावरण संरक्षण, आपदा प्रबंधन, रक्तदान और अन्य राष्ट्रीय गतिविधियों से जोड़ता है। उन्होंने विद्यार्थियों को पोर्टल पर सक्रिय रहकर उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि एनएसएस विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करने का प्रभावी मंच है।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में एनडीपीएस मामले में दोषी को 4 साल का कठोर कारावास और 25,000 रुपये जुर्माना

प्राचार्या डॉ. सुनीता गोयल ने कहा कि एनएसएस का ध्येय वाक्य “Not Me But You” निःस्वार्थ सेवा और मानवीय संवेदनाओं का संदेश देता है। उन्होंने विद्यार्थियों से MY Bharat पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध अवसरों का अधिक से अधिक लाभ उठाने और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में डॉ. आर.एल. भारद्वाज, डॉ. संजीव कुमार, डॉ. मालविका, डॉ. सतीश नेगी, डॉ. पी.डी. कौशल, प्रो. सुदेश, पुस्तकालयाध्यक्ष पूनम, विक्रांत, कृष्ण सहित महाविद्यालय के प्राध्यापक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। अंत में नव-नामांकित स्वयंसेवियों ने समाज सेवा, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, रक्तदान और राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।

ये भी पढ़ें:  पच्छाद में पुलिस को देख घबराया युवक, सफेद थैले की तलाशी में निकली 24 बोतल अवैध शराब

Latest Articles

Explore More