HomeHimachalपहुंच रही हूं हिमाचल, निश्चिंत रहें, हर परिस्थिति में आपके साथ खड़ी...

पहुंच रही हूं हिमाचल, निश्चिंत रहें, हर परिस्थिति में आपके साथ खड़ी : कंगना

कंगना मंडी जिले के विभिन्न आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगी, जिनमें धर्मपुर, करसोग और सराज विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं।

मंडी : सांसद और बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत हिमाचल पहुंच रही हैं। ये जानकारी उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर साझा की। कंगना ने लिखा कि मैं हिमाचल के लिए रवाना हो गई हूं। जल्द ही आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करूंगी। आप सभी निश्चिंत रहें, मैं हर परिस्थिति में हिमाचल के साथ खड़ी हूं।

जानकारी के अनुसार कंगना दिल्ली से मंडी के लिए निकल चुकी हैं और आज शाम तक मंडी पहुंचने की संभावना है। सरकाघाट में रात्रि विश्राम के बाद उनका अगला कार्यक्रम तय होगा।

बताया जा रहा है कि वे मंडी जिले के विभिन्न आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगी, जिनमें धर्मपुर, करसोग और सराज विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि मंडी में भारी आपदा आई है। इस त्रासदी में कई लोगों की मौत हो चुकी है। कई अभी भी लापता है। सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस के बीच सांसद का अपने क्षेत्र में न होने का मलाल लोगों में भी देखा जा रहा है।

ये भी पढ़ें:  लवी मेले में ₹84,000 में बिका ये घोड़ा, उत्तराखंड के देवेंद्र सिंह ने खरीदा

बता दें कि आपदा के बाद कंगना के मंडी न आने पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर से मीडिया ने प्रश्न पूछा था। इस पर जयराम ने कहा कि जिन्हें चिंता नहीं है, उनके बारे में कुछ नहीं कहना चाहता। इसके बाद सोशल मीडिया पर कंगना की आलोचना तेज हो गई।

इस बयान के बाद कंगना ने खुद सोशल मीडिया पर जयराम ठाकुर पर पलटवार किया और कहा कि जयराम ने ही उन्हें मंडी आने से रोका था और सलाह दी थी कि सड़कें खुलने के बाद ही आएं। उधर, उपजे विवाद पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भी चुटकी ली और कहा कि कंगना जयराम से जल्दी बात करें, उनको बहुत गुस्सा आता है।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में अब 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म, 12 दिनों में बच्ची से दुष्कर्म का दूसरा मामला
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More