HomeHimachalSolanएक लाख रुपये की रिश्वत लेते महिला पटवारी गिरफ्तार, लैंड वैल्यू प्रमाण...

एक लाख रुपये की रिश्वत लेते महिला पटवारी गिरफ्तार, लैंड वैल्यू प्रमाण पत्र बनाने की एवज में मांगी थी रकम

इसको लेकर शिकायतकर्ता ने विजिलेंस को शिकायत दी। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस ब्यूरो ने आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया।

बरोटीवाला (सोलन) : विजिलेंस ब्यूरो ने बरोटीवाला पटवार सर्कल में तैनात एक महिला पटवारी को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि महिला पटवारी ने यह रकम लैंड वैल्यू प्रमाण पत्र बनाने की एवज में मांगी थी।

इसको लेकर शिकायतकर्ता ने विजिलेंस को शिकायत दी। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस ब्यूरो ने आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। योजना के तहत शिकायतकर्ता को रिश्वत की रकम लेकर पटवारी के कार्यालय भेजा गया। जैसे ही शिकायतकर्ता ने पटवारी को एक लाख रुपये दिए, विजिलेंस टीम ने उसे मौके पर पकड़ लिया। टीम ने आरोपी से रिश्वत की पूरी रकम बरामद कर ली है।

ये भी पढ़ें:  सोलन में 88 हजार बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो ड्रॉप्स : डॉ. अजय पाठक

महिला पटवारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा। विजिलेंस आईजी बिमल गुप्ता ने बताया कि आरोपी महिला से एक लाख रुपये बरामद किए गए हैं। तहसीलदार सतेंद्र सिंह ने कहा कि आरोपी महिला पटवारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More