सोलन : बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्मपुर के अंतर्गत संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यकर्ताओं के 4 और सहायिकाओं के 11 पदों पर भर्ती के लिए 17 सितंबर, 2026 को बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्मपुर में साक्षात्कार सुबह 10:30 बजे आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्मपुर ने दी।
उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी वृत्त कसौली की ग्राम पंचायत कसौली गढ़खल के आंगनबाड़ी केंद्र बाजार गढखल, आंगनबाड़ी वृत्त धर्मपुर की ग्राम पंचायत गुल्हाडी के आंगनबाड़ी केंद्र थडे का ठाकुरद्वारा, आंगनबाड़ी वृत्त चंडी की ग्राम पंचायत बुघार कनैता के आंगनबाड़ी केंद्र ठिम्बर और आंगनबाड़ी वृत्त जाबली की ग्राम पंचायत कोटी नाम्ब के आंगनबाड़ी केंद्र कोटी के लिए कार्यकर्ता के एक-एक भरे जाएंगे।
उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी वृत्त मसूलखाना की ग्राम पंचायत नाहरी के आंगनबाड़ी केंद्र ओडा, आंगनबाड़ी वृत्त मसूलखाना की ग्राम पंचायत नाहरी के आंगनबाड़ी केंद्र मध्याना, आंगनबाड़ी वृत्त जाबली की ग्राम पंचायत सनवारा के आंगनबाड़ी केंद्र मंगोटी मोड, आंगनबाड़ी वृत्त परवाणू की नगर परिषद परवाणू के आंगनबाड़ी वृत्त सैक्टर-2(1), आंगनबाड़ी वृत्त परवाणू की ग्राम पंचायत टकसाल के आंगनबाड़ी वृत्त टकसाल-2, आंगनबाड़ी वृत्त धर्मपुर की ग्राम पंचायत धर्मपुर के आंगनबाड़ी केंद्र सिहारडी चमारा, आंगनबाड़ी वृत्त कसौली की ग्राम पंचायत चामिया के आंगनबाड़ी केंद्र चामिया, आंगनबाड़ी वृत्त कृष्णगढ़ की ग्राम पंचायत कोट के आंगनबाड़ी केंद्र घडसी कुकाणा, आंगनबाड़ी वृत्त कृष्णगढ़ की ग्राम पंचायत कृष्णगढ़ के आंगनबाड़ी केंद्र नेरी, आंगनबाड़ी वृत्त कृष्णगढ़ की ग्राम पंचायत जगजीतनगर के आंगनबाड़ी केंद्र निचला बडोह और आंगनबाड़ी वृत्त गोयला की ग्राम पंचायत घडसी के आंगनबाड़ी केंद्र घडसी ब्राहम्णा के लिए आंगनबाड़ी सहायिकाओं के एक-एक भरे जाएंगे।
उक्त पदों के लिए इच्छुक महिला उम्मीदवार सादे कागज पर समस्त प्रमाण पत्रों की सत्यापित छाया प्रतियों सहित बाल विकास परियोजना अधिकारी सोलन के कार्यालय में 11 सितंबर, 2026 तक आवेदन कर सकती हैं। उम्मीदवार की आयु 18 से 35 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दस जमा दो या समकक्ष उत्तीर्ण होनी चाहिए। उम्मीदवार के परिवार की वार्षिक आय 50 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। इस संबंध में उम्मीदवार को तहसीलदार अथवा नायब तहसीलदार अथवा कार्यकारी मैजिस्ट्रेट द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।
आवेदक को आवेदन पत्र के साथ आयु, उच्च शैक्षणिक योग्यता, दिव्यांग, विधवा, स्टेट होम अथवा बालिका आश्रम के इनमेट्स, अनाथ, असहाय एवं परित्यक्ता, तलाकशुदा, जिनके पति पिछले 7 वर्षों से लापता हो, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र संलग्न करना चाहिए। उम्मीदवारों को साक्षात्कार के दिन इन सभी प्रमाणपत्रों की मूल प्रतियां भी अपने साथ लानी होगी।
अधिक जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्मपुर के कार्यालय के दूरभाष नंबर 01792-264037 संपर्क कर सकते हैं।
क्रेच सहायिका के एक पद के लिए साक्षात्कार 17 को
बाल विकास परियोजना धर्मपुर के अंतर्गत क्रेच सहायिका के रिक्त पद को भरने के लिए साक्षात्कार 17 सितंबर, 2026 को सुबह 10:30 बजे बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्मपुर के कार्यालय में आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्मपुर ने दी।
उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी सह क्रेच केंद्र आंगनबाड़ी क्रेच टकसाल-2 के वृत्त परवाणू के लिए क्रेच सहायिका का 1 पद भरा जाएगा।
आवेदनकर्ता को इन पदों के लिए 11 सितंबर, 2026 शाम 05.00 बजे तक बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्मपुर के कार्यालय में अपना आवेदन सादे कागज़ पर अपने पूर्ण विवरण के साथ प्रस्तुत करना होगा।
इसके लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 35 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। क्रेच सहायिका के पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं उत्तीर्ण होनी चाहिए। उम्मीदवार के परिवार की वार्षिक आय 50 हजार रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए। इस संबंध में उम्मीदवार को तहसीलदार, नायब तहसीलदार अथवा कार्यकारी दंडाधिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।
आवेदक को आवेदन पत्र पर आवेदित पद का नाम स्पष्ट रूप से अंकित करना होगा तथा आवेदन पत्र के साथ आयु, उच्च शैक्षणिक योग्यता, दिव्यांग, विधवा, स्टेट होम अथवा बालिका आश्रम की प्रवासिनी, तलाकशुदा, जिनके पति पिछले 7 वर्षों से लापता हो, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र संलग्न करना होगा।
उम्मीदवारों को साक्षात्कार के दिन इन सभी प्रमाणपत्रों की मूल प्रतियां भी अपने साथ लानी होंगी। उन्होंने कहा कि इस संबंध में अलग से व्यक्तिगत बुलावा पत्र नहीं भेजे जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्मपुर के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
