HomeHimachalSolan65 करोड़ का बीमा, 1.50 करोड़ प्रीमियम… सोलन डाक मंडल ने रचा...

65 करोड़ का बीमा, 1.50 करोड़ प्रीमियम… सोलन डाक मंडल ने रचा रिकॉर्ड, उपलब्धि पर 100+ कर्मचारी सम्मानित

भारतीय डाक विभाग के सोलन मंडल ने डाक जीवन बीमा के क्षेत्र में बड़ी और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए हिमाचल प्रदेश परिमंडल में नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

सोलन/सिरमौर : भारतीय डाक विभाग के सोलन मंडल ने डाक जीवन बीमा के क्षेत्र में बड़ी और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए हिमाचल प्रदेश परिमंडल में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। फरवरी माह में चलाए गए विशेष अभियान “डाक जीवन बीमा उत्सव” के दौरान सोलन और सिरमौर जिलों में 2065 लोगों का बीमा किया गया, जिससे कुल 65 करोड़ रुपये की बीमित राशि और 1.50 करोड़ रुपये का प्रीमियम एकत्रित हुआ। इस प्रदर्शन के साथ सोलन मंडल प्रदेश में यह उपलब्धि हासिल करने वाला पहला मंडल बन गया है।

अभियान के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्कृष्ट कार्य किया, जिसके परिणामस्वरूप यह उल्लेखनीय सफलता मिली। कार्यक्रम में अधीक्षक डाक मंडल सोलन संदीप धर्मानी ने मुख्य अतिथि मुख्य चीफ पोस्टमास्टर जनरल हिमाचल प्रदेश परिमंडल संजय सिंह के समक्ष अभियान की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की और इसके संचालन की पूरी जानकारी दी।

ये भी पढ़ें:  सड़क सुरक्षा का संदेश पहुंचे घर-घर : बटालियन ने धौलाकुआं में चलाया जागरूकता अभियान

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने शिरकत करते हुए सोलन और सिरमौर जिले के 100 से अधिक उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि डाक जीवन बीमा देश की सबसे पुरानी और विश्वसनीय बीमा योजनाओं में से एक है, जो पॉलिसी धारकों को उच्च बोनस और कम प्रीमियम का लाभ देती है।

उन्होंने बताया कि इस योजना का लाभ केंद्र और राज्य सरकार के कर्मचारी, सार्वजनिक उपक्रमों के कार्मिक, सरकारी सहायता प्राप्त शैक्षणिक संस्थानों और विश्वविद्यालयों के कर्मचारी, सूचीबद्ध कंपनियों के पेशेवर जैसे डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, सीए और रक्षा एवं अर्धसैनिक बलों के सदस्य उठा सकते हैं। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के लिए ‘ग्रामीण डाक जीवन बीमा’ भी संचालित किया जा रहा है, ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक बीमा सुरक्षा पहुंच सके।

ये भी पढ़ें:  ऑपरेशन नाइट डोमिनेंस: बद्दी पुलिस की कड़ी नाकेबंदी, 1000 से अधिक वाहनों की जांच, कई चालान भी काटे

उन्होंने कहा कि विभाग का लक्ष्य हिमाचल के हर घर तक वित्तीय सुरक्षा पहुंचाना है। डिजिटल इंडिया के तहत अब प्रीमियम का भुगतान यूपीआई के माध्यम से भी किया जा सकता है, जिससे ग्राहकों को और अधिक सुविधा मिल रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपनी बचत को सुरक्षित करने और परिवार का भविष्य मजबूत बनाने के लिए डाक जीवन बीमा से जुड़ें।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More