HomeHimachalSirmaurसड़क सुरक्षा का संदेश पहुंचे घर-घर : बटालियन ने धौलाकुआं में चलाया...

सड़क सुरक्षा का संदेश पहुंचे घर-घर : बटालियन ने धौलाकुआं में चलाया जागरूकता अभियान

बटालियन के डीएसपी प्रवीण ठाकुर, निरीक्षक सुरेश चौहान, एसआई दाताराम, एसआई रमेश और एएसआई जय सिंह के नेतृत्व में टीम ने वाहन चालकों को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी।

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर के धौलाकुआं स्थित छठी भारतीय रिजर्व बटालियन ने सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जन जागरूकता बढ़ाने के लिए बुधवार को अभियान चलाया।

बटालियन की टीम ने स्थानीय जनता, वाहन चालकों और पंचायत प्रतिनिधियों से सीधा संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षित ड्राइविंग के महत्व से अवगत कराया।

यह जागरूकता अभियान धौलाकुआं, आईआईएम कैंपस और धान मंडी क्षेत्रों में केंद्रित रहा। बटालियन के डीएसपी प्रवीण ठाकुर, निरीक्षक सुरेश चौहान, एसआई दाताराम, एसआई रमेश और एएसआई जय सिंह के नेतृत्व में टीम ने वाहन चालकों को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी।

अधिकारियों ने विशेष रूप से हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करने और निर्धारित गति सीमा का सख्ती से पालन करने जैसे महत्वपूर्ण सुरक्षा उपायों पर जोर दिया।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में 2 हादसों में 2 लोगों की मौत, एक ने उपचार के दौरान दम तोड़ा तो दूसरे का खड्ड किनारे मिला शव

छठी भारतीय रिजर्व बटालियन, धौलाकुआं के कमांडेंट के मार्गदर्शन में यह जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। बटालियन के कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से इसमें भाग लिया, जिसका उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को कम करना और यातायात अनुशासन को बढ़ावा देना है।

इस पहल को स्थानीय समुदाय और पंचायत प्रतिनिधियों से भरपूर समर्थन और सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। उन्होंने सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने और यातायात अनुशासन को बढ़ावा देने की दिशा में बटालियन के इस सक्रिय प्रयास की सराहना की है।

ये भी पढ़ें:  नावणी पंचायत को विधायक सोलंकी ने दी लाखों की सौगात, दुर्गा अष्टमी मेले का किया विधिवत समापन
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More