होमHimachalSolanकसौली में कराटे के मंच पर नन्हे चैंपियंस ने दिखाई गजब की...

कसौली में कराटे के मंच पर नन्हे चैंपियंस ने दिखाई गजब की फुर्ती, ग्रेडिंग परीक्षा में हासिल की येलो, ऑरेंज और बेंगनी बेल्ट

ग्रेडिंग में 33 बच्चों ने येलो बेल्ट, 32 ने ऑरेंज बेल्ट, 6 ने ब्लू बेल्ट, 4 ने ग्रीन बेल्ट, जबकि 2 बच्चों ने पर्पल बेल्ट प्राप्त की। दो घंटे चली इस परीक्षा में बच्चों ने बेसिक, काता और कुमिते में अपनी तकनीक, फुर्ती और संतुलन का बेहतरीन प्रदर्शन दिया।

कसौली : सेंट मेरी स्कूल कसौली में रेनबुकाई कराटे-डू दरुमा जुकू इंडिया के बैनर तले सालाना कराटे बेल्ट ग्रेडिंग का आयोजन किया गया। इस ग्रेडिंग में कुल 75 बच्चों ने हिस्सा लिया और अपनी-अपनी श्रेणी में शानदार प्रदर्शन किया।

ग्रेडिंग का नेतृत्व रेनबुकाई कराटे इंडिया के चीफ सेंसई सुबोध धीमान ने किया, जबकि संजीव कराटे यूनिट के सेंसई संजीव ठाकुर भी मौजूद रहे।

कोच अनिल सकलानी और राजेश कालिया ने बताया कि परीक्षा के लिए बच्चों में जबरदस्त उत्साह रहा। ग्रेडिंग में 33 बच्चों ने येलो बेल्ट, 32 ने ऑरेंज बेल्ट, 6 ने ब्लू बेल्ट, 4 ने ग्रीन बेल्ट, जबकि 2 बच्चों ने पर्पल बेल्ट प्राप्त की।

ये भी पढ़ें:  पंचायत चुनाव: आज तीन बजे थमेगा पहले चरण का चुनाव प्रचार, चुनावी क्षेत्रों में बंद रहेंगे ठेके

दो घंटे चली इस परीक्षा में बच्चों ने बेसिक, काता और कुमिते में अपनी तकनीक, फुर्ती और संतुलन का बेहतरीन प्रदर्शन दिया। बच्चों को संबोधित करते हुए सेंसई सुबोध धीमान ने कहा कि फिट रहना जीवन में सफलता की पहली शर्त है।

उन्होंने बच्चों को सलाह दी कि प्रशिक्षण हमेशा समर्पण, विनम्रता और दृढ़ता के साथ करें। चुनौतियों को रुकावट नहीं, बल्कि विकास के अवसर समझें।

ध्यान और सांस पर फोकस करें इससे मन शांत होता है और एकाग्रता बढ़ती है। लचीलेपन, शक्ति और स्टैमिना बढ़ाने वाले अभ्यासों को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।

सुबोध ने कहा कि यही अनुशासन उन्हें न केवल कराटे में, बल्कि जीवन के हर क्षेत्र में मजबूत बनाएगा। इस ग्रेडिंग में बच्चों ने खूब पसीना बहाया और अपनी मेहनत से सभी को प्रभावित किया।

ये भी पढ़ें:  सोलन में 4 युवक चिट्टे के साथ गिरफ्तार, दो अलग-अलग मामलों में पुलिस की कार्रवाई

सेंसई संजीव ठाकुर ने कहा कि सही मार्गदर्शन और निरंतर अभ्यास से ये नन्हें खिलाड़ी भविष्य में और भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम में स्कूल की वाइस प्रिंसिपल सिस्टर मेरली थॉमस, डीपी अमरदीप, और शिक्षिका लता ठाकुर भी उपस्थित रहीं।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More