HomeHimachalSolanनालागढ़ फायरिंग केस: गिरफ्तार किए 2 आरोपी न्यायिक हिरासत में 23 अप्रैल...

नालागढ़ फायरिंग केस: गिरफ्तार किए 2 आरोपी न्यायिक हिरासत में 23 अप्रैल तक भेजे जेल

नालागढ़ में दर्ज मारपीट और फायरिंग के गंभीर मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

बीबीएन : नालागढ़ में दर्ज मारपीट और फायरिंग के गंभीर मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। सोमवार को दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 23 अप्रैल 2026 तक न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए गए।

पुलिस थाना नालागढ़ में यह मामला 17 फरवरी 2026 को शिकायतकर्ता बलविंदर सिंह के बयान पर दर्ज किया गया था। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि रास्ता रोककर उस पर जानलेवा हमला किया गया और हथियारों का प्रयोग कर उसे गंभीर रूप से घायल किया गया।

एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत केस दर्ज कर तीन अलग-अलग टीमें गठित की थीं। इन टीमों ने लगातार तकनीकी साक्ष्य जुटाए, संभावित ठिकानों पर दबिश दी और स्थानीय स्तर पर जानकारी एकत्रित की।

ये भी पढ़ें:  भारतीय सेना में तैनात सिरमौर के जवान का निधन, 6 माह पहले बने थे बेटे के पिता, सैन्य सम्मान के साथ अंत्येष्टि

इसी कार्रवाई के तहत परमिंदर सिंह उर्फ पिन्डरी निवासी तलवाड़ा, आनंदपुर साहिब, रोपड़ (पंजाब) और केशव उर्फ केशु (34) निवासी मैन बाजार, भरतगढ़, रोपड़ (पंजाब) को 9 अप्रैल 2026 को गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Latest Articles

Explore More