HomeHimachalMandiउहल नदी में महाशीर मछली के 5 हजार बड़े आकार के बीज...

उहल नदी में महाशीर मछली के 5 हजार बड़े आकार के बीज का संचयन

महाशीर एक लुप्तप्राय प्रजाति की मछली है और मंडी जिले की नदियों में महाशीर बीज का संयचन नदियों में जैव विविधता की वृद्धि एवं महाशीर मछली के संरक्षण की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे रोजगार के नए अवसर भी प्राप्त होंगे।

मंडी : मत्स्य विभाग द्वारा मंडी जिले के कमांद में आईआईटी कमांद पुल के निकट उहल नदी में महाशीर मछली के 5 हजार बड़े आकार के बीज का संचयन किया गया।

सहायक निदेशक मत्स्य, मत्स्य मंडल मंडी नीतू सिंह ने बताया कि पर्यावरण रक्षक मंच के अनुरोध पर इस बीज का संचय ऊहल नदी में किया गया है। यहां डाला गया बीज विभागीय महाशीर फार्म मच्छयाल में उत्पादित किया गया है।

महाशीर एक लुप्तप्राय प्रजाति की मछली है और मंडी जिले की नदियों में महाशीर बीज का संयचन नदियों में जैव विविधता की वृद्धि एवं महाशीर मछली के संरक्षण की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे रोजगार के नए अवसर भी प्राप्त होंगे।

ये भी पढ़ें:  बिना नंबर प्लेट के डंपर संचालकों पर RTO सिरमौर की बड़ी कार्रवाई, 1.69 लाख के काटे चालान, एक में मिलीं फर्जी नंबर प्लेट्स

उन्होंने यह भी बताया कि 50 सेंटीमीटर या उससे कम आकार की महाशीर मछली को पकड़ने पर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी। इनमें लाइसेंस धारक मछुआरे भी शामिल होंगे।

यदि कोई व्यक्ति अवैध मत्स्य आखेट करते हुए पाया जाता है, तो उनके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने स्थानीय मछुआरों से अवैध मत्स्य आखेट न करने की अपील की है।

ये भी पढ़ें:  किन्नौर के युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा मौका, 120 पदों पर होगी भर्ती, इस दिन यहां पहुंचें
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More