HomeHimachalSolanवरिष्ठ पत्रकार को मातृशोक, 94 साल की उम्र में छोड़ा संसार

वरिष्ठ पत्रकार को मातृशोक, 94 साल की उम्र में छोड़ा संसार

सोमवार सुबह करीब 8 बजे सोलन स्थित अपने आवास में उन्होंने अंतिम सांस ली।

सोलन : हिमाचल प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार सुशील कुमार शर्मा की माता सूर्य सावित्री नाथ का सोमवार सुबह निधन हो गया। वे 94 वर्ष की थीं।

पिछले एक सप्ताह से वह बीमार चल रही थीं। सोलन के एमएमयू अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। सोमवार सुबह करीब 8 बजे सोलन स्थित अपने आवास में उन्होंने अंतिम सांस ली।

वह अपने पीछे एक बेटी और बेटे के अलावा भरा पूरा परिवार छोड़ गई हैं। सूर्य सावित्री नाथ सोलन में सरकारी स्कूल में अध्यापिका रहीं।

सोलन के अलावा उन्होंने अर्की, चंडी-कश्लोग, भूमति और शिमला जिला के जुब्बल में अपनी सेवाएं दीं। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर बाद चंबाघाट स्थित शमशान घाट पर होगा। उधर, पत्रकार समाज ने उनके निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है।

ये भी पढ़ें:  नालागढ़ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई : इस अवैध हथियार के साथ दो युवक गिरफ्तार
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More