HomeHimachalSolanमानपुरा में बाइक चोर गैंग का भंडाफोड़, कम कीमत पर बेचता था...

मानपुरा में बाइक चोर गैंग का भंडाफोड़, कम कीमत पर बेचता था चोरी की मोटरसाइकिलें

पुलिस थाना मानपुरा में दर्ज मोटरसाइकिल चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी की बाइक खरीदने और बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है।

बद्दी : पुलिस थाना मानपुरा में दर्ज मोटरसाइकिल चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी की बाइक खरीदने और बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अलग-अलग क्षेत्रों से चोरी की गई 5 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। मामले में आगामी जांच जारी है।

एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि अंकित पुत्र महेंद्र निवासी गांव कपनेरी, जिला रामपुर उत्तर प्रदेश हाल निवासी मानपुरा ने पुलिस थाना मानपुरा में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसकी मोटरसाइकिल स्प्लेंडर नंबर HP-12M-4357 मानकपुर स्थित किराये के कमरे के बाहर से चोरी हो गई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की।

ये भी पढ़ें:  ADB की टीम ने एचपी शिवा परियोजना का किया निरीक्षण, पलौहटा में शुरू होगा 'मोनोरेल' पायलट प्रोजेक्ट

मामले की जांच के लिए गठित विशेष टीम ने गांव चनाल माजरा में नाकाबंदी के दौरान बिना नंबर की एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की। शिकायतकर्ता ने उसकी पहचान अपनी चोरी हुई बाइक के रूप में की।

जांच आगे बढ़ाने पर पुलिस के सामने खुलासा हुआ कि आरोपी लोकेंद्र सिंह सैणी उर्फ अनू निवासी मानपुरा अलग-अलग क्षेत्रों से मोटरसाइकिलें चोरी कर उन्हें कम कीमत पर बेचने का काम करता था।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसके आधार पर विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर कुल 5 चोरीशुदा मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। जांच के दौरान चोरी की मोटरसाइकिलों की खरीद-फरोख्त में शामिल अन्य लोगों की भी पहचान की गई है, जिनके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें:  डीसी के आदेश : सिरमौर की इस पंचायत की प्रधान 6 माह के लिए कार्यवाहियों से बाहर
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More