HomeHimachalSolanएसपी विनोद धीमान बोले- जागरूक और जिम्मेदार युवा ही सुरक्षित समाज की...

एसपी विनोद धीमान बोले- जागरूक और जिम्मेदार युवा ही सुरक्षित समाज की मजबूत नींव

उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने, साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने और समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।

बद्दी : नशा मुक्त और साइबर सुरक्षित समाज के निर्माण के उद्देश्य से पुलिस जिला बद्दी ने शनिवार को चितकारा विश्वविद्यालय में एनसीसी कैडेट्स के लिए विशेष जागरूकता सत्र आयोजित किया। इस दौरान कैडेट्स को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों और साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई।

एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि सत्र के दौरान युवाओं को नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले नुकसान, उनके कानूनी परिणामों और साइबर अपराधों के बढ़ते खतरों के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें ओटीपी फ्रॉड, फर्जी लिंक, डिजिटल अरेस्ट, सोशल मीडिया ठगी और ऑनलाइन धोखाधड़ी जैसे मामलों से बचाव के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।

ये भी पढ़ें:  मेडिकल कॉलेज नाहन को शिफ्ट करने की संभावित योजना का विरोध, डॉ. राजीव बिंदल बोले ...

उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने, साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने और समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जागरूक और जिम्मेदार युवा ही नशा मुक्त और साइबर सुरक्षित समाज की मजबूत नींव हैं।

इस दौरान एनसीसी कैडेट्स ने नशा मुक्त और साइबर सुरक्षित समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।

पुलिस जिला बद्दी ने आमजन से भी अपील की कि वे नशे और साइबर अपराधों के प्रति जागरूक रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

ये भी पढ़ें:  नेशनल मास्टर्स गेम्स में सिरमौर की सीमा परमार का जलवा, हिमाचल के लिए 4 पदक जीतकर बढ़ाया मान
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More