संगड़ाह : सिरमौर जिले के विकास खंड संगड़ाह में शनिवार को भारतेंद्र सिंह पाल ने खंड विकास अधिकारी (BDO) का कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालने के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ तय समय पर पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।
जिला सोलन के नालागढ़ के रहने वाले भारतेंद्र सिंह पाल ने बताया कि वह जल्द ही भौगोलिक दृष्टि से विस्तृत इस विकास खंड की विभिन्न पंचायतों का दौरा करेंगे। इस दौरान विकास कार्यों की समीक्षा कर लंबित परियोजनाओं को शीघ्र पूरा कराने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि दूरदराज क्षेत्रों से आने वाले ग्रामीणों के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाएगा, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।
भारतेंद्र सिंह पाल वर्ष 2025 एचएएस बैच के तहत खंड विकास अधिकारी के रूप में चयनित हुए हैं। वह संगड़ाह के 60वें खंड विकास अधिकारी हैं।