HomeHimachalSolanबद्दी पुलिस के इन दो जवानों का HPF&AS में चयन, बने सेक्शन...

बद्दी पुलिस के इन दो जवानों का HPF&AS में चयन, बने सेक्शन ऑफिसर

इस परीक्षा को पास करके वे अब सेक्शन ऑफिसर के पद पर चयनित हुए हैं। इस सफलता के बाद दोनों जवान अब HIPA फेयरलॉन्स शिमला में अपने प्रशिक्षण के लिए रवाना होंगे।

बीबीएन : पुलिस जिला बद्दी में तैनात दो कांस्टेबल अमन प्रीत सिंह और विनोद कुमार ने हिमाचल प्रदेश वित्त एवं लेखा सेवा (HPF&AS) की परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है।

इस परीक्षा को पास करके वे अब सेक्शन ऑफिसर के पद पर चयनित हुए हैं। इस सफलता के बाद दोनों जवान अब HIPA फेयरलॉन्स शिमला में अपने प्रशिक्षण के लिए रवाना होंगे।

पुलिस कप्तान विनोद धीमान ने इस उपलब्धि पर दोनों जवानों को बद्दी पुलिस परिवार की ओर से बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि बद्दी पुलिस के लिए बड़े गर्व की बात है। पुलिस में सेवाएं देने के साथ साथ इस मुकाम पर पहुंचना एक बड़ी उपलब्धि है।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल : आधी रात घर में सो रहे एक परिवार पर टूटा आसमानी कहर, सैलाब की चपेट में आने से 7 लापता
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More