होमHimachalकालाअंब में युवक की मारपीट के बाद मौत मामले में भड़की सीटू,...

कालाअंब में युवक की मारपीट के बाद मौत मामले में भड़की सीटू, 8 जनवरी को नारायणगढ़ थाने के बाहर प्रदर्शन का एलान

सीटू जिला महासचिव आशीष कुमार ने कहा कि संगठन इस जघन्य अपराध के खिलाफ चुप नहीं बैठेगा और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगा।

कालाअंब : हरियाणा की सीमा से सटे कालाअंब इलाके की शिवालिक कॉलोनी क्षेत्र में जिला सिरमौर के ददाहू क्षेत्र के चूली गांव के तीन मजदूर युवकों के साथ बर्बर मारपीट के बाद एक की मौत मामले को लेकर सीटू ने आंदोलन का ऐलान किया है। सीटू ने स्पष्ट किया है कि मामले में उचित कार्रवाई न होने के विरोध में 8 जनवरी को नारायणगढ़ पुलिस थाने के बाहर प्रदर्शन कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की जाएगी। इस घटना में गंभीर रूप से घायल लखनपाल की पीजीआई में इलाज के दौरान मौत हो गई थी, जबकि विजय और नीरज भी हमले में घायल होंगे, जिनका उपचार चल रहा है।

ये भी पढ़ें:  बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी का मौका, यहां शिक्षकों और सुरक्षा गार्ड के पदों के लिए 19 को होंगे कैंपस इंटरव्यू

सीटू ने कहा कि कालाअंब क्षेत्र में हुई इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। पीड़ित युवक जिला सिरमौर के ददाहू क्षेत्र के चूली गांव के निवासी हैं, जो मजदूरी के लिए कालाअंब क्षेत्र में रह रहे थे। सीटू की जिला सिरमौर कमेटी और हिमाचल किसान सभा का एक प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवारों से मिला। इस दौरान परिवारजनों ने बताया कि हमले के बाद आरोपियों ने फोन कर धमकियां दीं और बच्चों को छोड़ने के बदले पैसों की मांग की गई।

पीड़ित परिवारों ने यह भी आरोप लगाया कि साहिल शर्मा, सुनील शर्मा समेत पांच से सात अन्य व्यक्तियों ने जबरन मारपीट के दौरान पीड़ितों को आपत्तिजनक सामग्री खिलाई गई, जिससे इस अपराध की अमानवीय और साजिशन प्रकृति सामने आती है।

ये भी पढ़ें:  विधायक सोलंकी ने बिरोजा एवं तारपीन फैक्टरी का लिया जायजा, बोले- उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए सीएम के समक्ष रखेंगे मामला

सीटू का कहना है कि पीड़ितों को बेहद बेरहमी से पीटा गया, लेकिन इसके बावजूद मामला नारायणगढ़ थाने में कमजोर धाराओं के तहत दर्ज किया गया। सीटू ने इसे न्याय के साथ मजाक बताते हुए मांग की है कि इस पूरे प्रकरण में एट्रोसिटी एक्ट के तहत साजिशन हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाए और सभी आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए, ताकि मामले की निष्पक्ष जांच सामने आ सके।

सीटू जिला महासचिव आशीष कुमार ने कहा कि संगठन इस जघन्य अपराध के खिलाफ चुप नहीं बैठेगा और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगा। उन्होंने हिमाचल प्रदेश सरकार से भी इस मामले में तुरंत संज्ञान लेने की मांग करते हुए कहा कि राज्य की सीमाओं के बाहर काम कर रहे कामगारों की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि इस घटना को लेकर 8 जनवरी को नारायणगढ़ पुलिस थाने के बाहर प्रदर्शन कर न्याय की गुहार लगाई जाएगी।

ये भी पढ़ें:  पल्स पोलियो अभियान 21 दिसंबर को, बिलासपुर में 27,037 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो खुराक, ये तैयारियां
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More