HomeHimachalSolanढाबे में दबिश देकर दो युवक दबोचे, 6.80 ग्राम चिट्टा और नशीली...

ढाबे में दबिश देकर दो युवक दबोचे, 6.80 ग्राम चिट्टा और नशीली दवा के 28 कैप्सूल बरामद

जिला पुलिस की SIU टीम ने माड़ो-मटकंडा स्थित मानसरोवर ढाबा में दबिश देकर दो युवकों को चिट्टा/हेरोइन और नशीले कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया है।

सोलन : जिला पुलिस की SIU टीम ने माड़ो-मटकंडा स्थित मानसरोवर ढाबा में दबिश देकर दो युवकों को चिट्टा/हेरोइन और नशीले कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया है।

आरोपियों के कब्जे से 6.80 ग्राम चिट्टा/हेरोइन और Proxyco SPAS (Tramadol) के 28 कैप्सूल बरामद किए गए। दोनों के खिलाफ पुलिस थाना धर्मपुर में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार 6 सितंबर 2026 की रात SIU टीम को गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर टीम ने मानसरोवर ढाबा, माड़ो-मटकंडा में दबिश दी। इस दौरान ढाबे में मौजूद दो युवकों को काबू कर उनकी तलाशी ली गई। तलाशी में दोनों के कब्जे से नशीले पदार्थ बरामद होने पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

ये भी पढ़ें:  Handball : सिरमौर की स्नेहा खेलेगी नेशनल, तेलंगाना में करेगी हिमाचल का प्रतिनिधित्व 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तुषार चौहान (35) निवासी गांव खांगटा, डाकघर एवं तहसील टिक्कर, जिला शिमला और ऋतिक (23) निवासी गांव दरोटी, डाकघर एवं तहसील टिक्कर, जिला शिमला के रूप में हुई है।

एसपी सोलन टी एसडी वर्मा ने बताया कि इस संबंध में पुलिस थाना धर्मपुर में NDPS एक्ट की धारा 21, 22 और 29 के तहत अभियोग दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से पुलिस को दोनों का चार दिन का हिरासत रिमांड मिला। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।

पुलिस ने तुषार चौहान का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला है। जांच में सामने आया कि उसके खिलाफ जिला शिमला के रोहड़ू थाने में चार आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें दो मामले NDPS एक्ट के तहत हैं। इन मामलों में कुल 43 ग्राम चिट्टा/हेरोइन और 240 प्रतिबंधित नशीली गोलियां बरामद की गई थीं।

ये भी पढ़ें:  शराब के नशे में पत्नी से कहासुनी के बाद पति ने किया आत्मदाह, पीजीआई में गई जान

इसके अलावा तुषार के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत भी एक मामला दर्ज है, जिसमें उसके कब्जे से एक देसी कट्टा बरामद हुआ था। वहीं, उसके खिलाफ मारपीट का एक मामला भी दर्ज पाया गया है। दूसरे आरोपी ऋतिक के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी पुलिस पड़ताल कर रही है।

पुलिस मामले में नशीले पदार्थों की बरामदगी और आरोपियों से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।

ये भी पढ़ें:  ऐतिहासिक चौगान मैदान में मनाया जाएगा जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह : DC प्रियंका वर्मा
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More