HomeHimachalSolanसोलन में नगर नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी करेंगे जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस...

सोलन में नगर नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी करेंगे जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की अध्यक्षता

ऐतिहासिक ठोडो मैदान में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की अध्यक्षता अब प्रदेश के नगर नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा एवं व्यवसायिक और औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी करेंगे।

सोलन : ऐतिहासिक ठोडो मैदान में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की अध्यक्षता अब प्रदेश के नगर नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा एवं व्यवसायिक और औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी करेंगे। यह जानकारी डीसी सोलन मनमोहन शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में आयोजित किया जाएगा।

डीसी ने कहा कि मुख्यातिथि सर्वप्रथम सुबह 10:40 बजे कारगिल शहीद स्मारक पर कृतज्ञ प्रदेश वासियों एवं जिला वासियों की ओर से शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद वह सुबह 11:00 बजे ठोडो मैदान में ध्वज फहराएंगे और पुलिस व गृह रक्षा एवं अन्य टुकड़ियों द्वारा प्रस्तुत भव्य मार्च पास्ट की सलामी लेंगे। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें:  सर्वाइकल कैंसर से बचाव को 29 मार्च, 5 व 12 अप्रैल को होगा विशेष टीकाकरण : डॉ. संजीव वर्मा

उन्होंने कहा कि इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों एवं अन्य को सम्मानित किया जाएगा। मनमोहन शर्मा ने सोलन निवासियों से आग्रह किया जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर बड़ी संख्या में ठोडो मैदान पहुंचे और कार्यक्रम का आनंद उठाएं।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More