HomeHimachalअंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेले की चौथी सांस्कृतिक संध्या में आज ये स्टार...

अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेले की चौथी सांस्कृतिक संध्या में आज ये स्टार कलाकार मचाएंगे धमाल

अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेले की चौथी सांस्कृतिक संध्या आज शाम (3 नवंबर, 2025) आयोजित होने जा रही है, जो हिमाचली लोक कला और संगीत को समर्पित होगी।

श्री रेणुकाजी : अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेले की चौथी सांस्कृतिक संध्या आज शाम (3 नवंबर, 2025) आयोजित होने जा रही है, जो हिमाचली लोक कला और संगीत को समर्पित होगी।

जारी कार्यक्रम के अनुसार इस संध्या के स्टार कलाकार राज्य के नाटी किंग कुलदीप शर्मा और कुमार साहिल होंगे। दोनों कलाकार अपनी लोकप्रिय प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेंगे।

यह सांस्कृतिक आयोजन विशेष रूप से स्थानीय और राज्य स्तरीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करेगा। कुलदीप शर्मा और कुमार साहिल के अलावा आज की शाम जेपी शर्मा, राजेश खदराई, किरनेश पुंडीर और काकू चौहान सहित स्थानीय बैंड भी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।

ये भी पढ़ें:  नाहन में ABVP का प्रदर्शन, HPU में हुई मारपीट मामले में एकतरफा कार्रवाई के जड़े आरोप

सांस्कृतिक विविधता को बढ़ाते हुए उत्तरी क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (NZCC) हरियाणा के कलाकारों का एक समूह फाग नृत्य की शानदार प्रस्तुति देगा। यह विशेष प्रस्तुति उत्तर भारत की लोक कलाओं का प्रदर्शन करेगी और मेले की चौथी संध्या में एक विशिष्ट आकर्षण का केंद्र बनेगी।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More