HomeHimachalSolanदभोटा पुलिस का मानवीय चेहरा, मानसिक रूप से अस्वस्थ लापता महिला को...

दभोटा पुलिस का मानवीय चेहरा, मानसिक रूप से अस्वस्थ लापता महिला को परिवार से मिलवाया

स्थानीय लोगों और उपलब्ध स्रोतों की मदद से महिला की पहचान सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद आखिर पुलिस को सफलता मिली।

बीबीएन : जिला रूपनगर (पंजाब) की लापता मानसिक रूप से अस्वस्थ एक महिला को पुलिस चौकी दभोटा के जवानों ने अपने अथक प्रयासों से उनके परिजनों को सुरक्षित सौंप दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी दभोटा के क्षेत्राधिकार में पुलिस कर्मियों ने एक महिला को बेसहारा और बेहद दयनीय अवस्था में घूमते हुए पाया। महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ लग रही थीं और अपना नाम-पता ठीक से नहीं बता पा रही थीं।

पुलिस ने तत्काल संवेदनशीलता दिखाते हुए कार्रवाई शुरू की। प्राथमिक जांच की गई। स्थानीय लोगों और उपलब्ध स्रोतों की मदद से महिला की पहचान सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद आखिर पुलिस को सफलता मिली।

ये भी पढ़ें:  समाधान समारोह 2026’ से मिलेगा आसान न्याय: सुप्रीम कोर्ट की विशेष लोक अदालत में लंबित मामलों के निपटारे का बड़ा मौका

महिला की पहचान यशोदा देवी पत्नी सोहन लाल, निवासी गांव अवांकोट, डाकघर सरसस नंगल, तहसील एवं जिला रूपनगर (पंजाब) के रूप में हुई।

पहचान होने के तुरंत बाद दभोटा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उनके परिजनों से संपर्क स्थापित किया और उन्हें महिला के सुरक्षित होने की सूचना दी। पुलिस के प्रयासों से यशोदा देवी को सुरक्षित उनके परिवार को सौंप दिया गया।

महिला को सुरक्षित पाकर परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने पुलिस चौकी दभोटा और बद्दी पुलिस की सराहना करते हुए उनके प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।

ये भी पढ़ें:  टीजीटी साइंस से डेयरी उद्यमी तक का सफर, सोनिका का ‘स्मार्ट वर्क’ बना प्रेरणा स्रोत, प्रतिमाह 74 हजार की शुद्ध आय
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More