HomeHimachalहिमाचल में गुरू-शिष्य का रिश्ता तार-तार! छात्राओं ने शिक्षक पर जड़े ये...

हिमाचल में गुरू-शिष्य का रिश्ता तार-तार! छात्राओं ने शिक्षक पर जड़े ये गंभीर आरोप, केस दर्ज

मामला जिला सिरमौर के एक सरकारी स्कूल में सामने आया है। इस मामले का खुलासा उस वक्त हुआ...

राजगढ़ : हिमाचल प्रदेश में गुरू और शिष्य के रिश्ते को तार-तार कर देने का एक मामला सामने आया है। शुरुआती जांच में यहां एक शिक्षक पर दो दर्जन के करीब छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने के गंभीर आरोप लगे हैं।

मामला सामने आने के बाद माहौल तनावपूर्ण बन गया। एसडीएम के आश्वासन के बाद अभिभावक शांत हुए। उधर, राजगढ़ पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। आरोपी शिक्षक को हिरासत में लेकर इस मामले की जांच की जा रही है।

यह मामला जिला सिरमौर के एक सरकारी स्कूल में सामने आया है। इस मामले का खुलासा उस वक्त हुआ, जब स्कूल में आयोजित शिक्षा संवाद कार्यक्रम में कुछ छात्राओं की तरफ से स्कूल की प्रिंसिपल को मामले को लेकर शिकायत दी गई। ऐसे में स्कूल में यौन उत्पीड़न समिति की बैठक बुलाई गई, जिसमें अभिभावकों को भी बुलाया गया।

ये भी पढ़ें:  गणतंत्र दिवस से पहले हिमाचल के 6 आईपीएस अधिकारियों को पदोन्नति, बने डीआईजी, 3 को आईजी रैंक

पीड़ित छात्राओं ने यह पूरा मामला समिति के समक्ष रखा और बताया कि किस तरह से शिक्षक उनके साथ छेड़छाड़ करता है। फिर क्या था, स्कूल में माहौल तनावपूर्ण बन गया। लोगों ने शिक्षक के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। स्थानीय प्रशासन ने इस मामले का संज्ञान लिया।

एसडीएम मौके पर पहुंचे। इस दौरान लोगों ने आरोप लगाया कि इस मामले को लेकर स्कूल की प्रिंसिपल उचित कार्रवाई नहीं कर रही है। एसडीएम ने लोगों को आश्वस्त किया कि मामले को लेकर उचित कार्रवाई की जाएगी और तब कहीं जाकर लोग शांत हुए। लोगों ने शिक्षक को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।

ये भी पढ़ें:  सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र को मुख्यमंत्री सुक्खू ने दी 43.64 करोड़ रुपये की सौगात

वहीं राजगढ़ पुलिस उपमंडल का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे संगडाह के डीएसपी मुकेश डडवाल ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। आरोपी शिक्षक को हिरासत में लिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More