HomeHimachalस्टेट हॉस्टल बिलासपुर बना महिला स्टेट कबड्डी चैंपियनशिप-2025 का विजेता, राजपुरा को 23...

स्टेट हॉस्टल बिलासपुर बना महिला स्टेट कबड्डी चैंपियनशिप-2025 का विजेता, राजपुरा को 23 अंकों से हराया

ब्वायज-गर्ल्ज स्टेट कबड्डी चैंपियनशिप का शुभारंभ डीसी सिरमौर प्रियंका वर्मा ने किया।

नाहन : स्टेट हॉस्टल बिलासपुर ने महिला स्टेट कबड्डी चैंपियनशिप के विजेता का खिताब अपने नाम कर लिया है। शनिवार को नाहन के इंडोर स्टेडियम में खेली गई अंडर-18 चैंपियनशिप (गर्ल्ज) के फाइनल मुकाबले में बिलासपुर ने खेलो इंडिया सेंटर राजपुरा को 23 अंकों से पराजित कर विजेता ट्राफी पर कब्जा जमाया।

ट्राफी के साथ रनरअप रही खेलो इंडिया सेंटर राजपुरा की टीम।

इससे पूर्व पहला सेमीफाइनल स्टेट हॉस्टल बिलासपुर और सिरमौर के बीच खेला गया, जिसमें बिलासपुर ने सिरमौर को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में खेलो इंडिया सेंटर राजपुरा ने हमीरपुर को पराजित कर फाइनल में जगह बनाई।

ब्वायज-गर्ल्ज स्टेट कबड्डी चैंपियनशिप का शुभारंभ डीसी सिरमौर प्रियंका वर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि पढ़ाई-लिखाई के साथ साथ खेल भी बेहद जरूरी हैं। खेलकूद के क्षेत्र में भी कैरियर बनाया जा सकता है।

ये भी पढ़ें:  भेड़ों गांव में लिंक रोड़, मातर में स्कूल भवन का लोकार्पण, चेक डैम का शिलान्यास

उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि वह किसी भी फील्ड को चुनें, पूरे जज्बे के साथ हिस्सा लें और अपना कैरियर बनाएं। स्पोर्ट्स एक्टिविटीज में भी कई विकल्प हैं, जिसमें युवा बेहतर भविष्य बना सकते हैं। इस मौके पर उन्होंने प्रतिभागी टीमों को बधाई दी।

सिरमौर कबड्डी एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी सतीश कपूर ने बताया कि देश में पहली बार ब्वायज-गर्ल्ज अंडर-18 स्टेट कबड्डी चैंपियनशिप का पहला संस्करण नाहन में आयोजित हो रहा है। पहले दिन प्रदेश की 11 महिला टीमों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिसमें स्टेट हॉस्टल बिलासपुर विजेता बना। 22 जून को पुरूष टीमों के बीच चैंपियनशिप का आगाज होगा।

ये भी पढ़ें:  चंबा के 35 चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट ने यात्रा के चौथे दिन किया दादर व नगर हवेली का दौरा

इस मौके पर कबड्डी संघ के प्रदेश महासचिव कृष्ण लाल, स्टेट टैक्निकल सिलेक्शन हेड डॉ. गोपाल दाशटा, प्रदेश सचिव प्रेम ठाकुर, जिला अध्यक्ष कुलदीप राणा, जिला महासचिव ग्यार सिंह नेगी, उपाध्यक्ष वीर सिंह, मीडिया प्रभारी सतीश कपूर, कोषाध्यक्ष जवाहर देसाई सहित ओम प्रकाश, कुलदीप सैनी और अरूण शर्मा आदि मौजूद रहे।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More