HomeBreakingऔचक निरीक्षण : 50 फीसदी से कम परिणाम आने पर शिक्षकों से...

औचक निरीक्षण : 50 फीसदी से कम परिणाम आने पर शिक्षकों से जवाब तलब, सिरमौर के 3 स्कूलों में पहुंचे शिक्षा उपनिदेशक उच्च

इसके अतिरिक्त उन्होंने अंग्रेजी, गणित, हिंदी और विज्ञान विषयों में विद्यालय स्तर पर सुधार करने का निर्देश दिया। उन्होंने विद्यार्थियों की व्यक्तिगत स्वच्छता के साथ-साथ विद्यालय परिसर की स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के लिए भी निर्देशित किया।

नाहन : जिला सिरमौर के शिक्षा उपनिदेशक उच्च डॉ. हिमेंद्र बाली ने स्कूलों की शैक्षणिक व्यवस्था और शिक्षण कार्य की गुणवत्ता का जायजा लेने के लिए सोमवार को 3 विद्यालयों राजकीय माध्यमिक विद्यालय सलानी कटोला, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बर्मा पापड़ी और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पालियों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ टीम में शिक्षक अमित शर्मा और अजय भारद्वाज भी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान उपनिदेशक ने शैक्षिक स्थिति और शिक्षण कार्य की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने विशेष रूप से उन शिक्षकों को उचित दिशा-निर्देश दिए, जिनका परीक्षा परिणाम 50 प्रतिशत से कम रहा है, और उन्हें शैक्षणिक स्तर में तत्काल सुधार करने को कहा गया।

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू पहुंचे थे सिरमौर, जानिए क्या रही दौरे की वजह

इस दौरान उपनिदेशक ने विद्यालय बर्मा पापड़ी और पालियों के उन गणित और विज्ञान के अध्यापकों से लिखित रूप में स्पष्टीकरण मांगा, जिनका परीक्षा परिणाम 50 प्रतिशत से कम रहा है। उपनिदेशक ने वर्तमान शैक्षणिक सत्र में इन विषयों में विशेष सुधार लाने के लिए सख्त निर्देश दिए।

इसके अतिरिक्त उन्होंने अंग्रेजी, गणित, हिंदी और विज्ञान विषयों में विद्यालय स्तर पर सुधार करने का निर्देश दिया। उन्होंने विद्यार्थियों की व्यक्तिगत स्वच्छता के साथ-साथ विद्यालय परिसर की स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के लिए भी निर्देशित किया।

निरीक्षण टीम ने सलानी कटोला विद्यालय में स्थापित किचन गार्डन की सराहना की। वहीं, पालियों विद्यालय के साफ-सुथरे प्रांगण और समग्र विद्यालय व्यवस्था की भी प्रशंसा की।

ये भी पढ़ें:  कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की बहनों के साथ किया भद्दा मजाक, ₹1500 की घोषणा सिर्फ छलावा : डॉ. बिंदल

उपनिदेशक ने सभी विद्यालयों को आम सभा और स्कूल प्रबंधन समिति की बैठकें नियमित रूप से आयोजित करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत पौष्टिक आहार को सही मापदंडों में उपलब्ध करवाने पर विशेष जोर दिया गया।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More