HomeHimachalराजस्व एवं जनजातीय विकास मंत्री 11 दिसंबर तक मंडी में रहेंगे, आत्मनिर्भर...

राजस्व एवं जनजातीय विकास मंत्री 11 दिसंबर तक मंडी में रहेंगे, आत्मनिर्भर हिमाचल जन संकल्प सम्मेलन की जांचेंगे तैयारियां

जगत सिंह नेगी 8 दिसंबर से 11 दिसंबर तक मंडी जिले के दौरे पर रहेंगे। मंत्री 8 दिसंबर को सायं 4 बजे मंडी पहुंचेंगे और उनका रात्रि विश्राम परिधि गृह मंडी में होगा।

मंडी : राजस्व, बागवानी और जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी 8 दिसंबर से 11 दिसंबर तक मंडी जिले के दौरे पर रहेंगे। मंत्री 8 दिसंबर को सायं 4 बजे मंडी पहुंचेंगे और उनका रात्रि विश्राम परिधि गृह मंडी में होगा।

जगत सिंह नेगी 9 और 10 दिसंबर को मंडी में रहकर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार के 3 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पड्डल मैदान में आयोजित होने वाले आत्मनिर्भर हिमाचल जन संकल्प सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा करेंगे।

इस आयोजन के संबंध में वे विभिन्न विभागीय बैठकों की अध्यक्षता करेंगे और कार्यक्रम प्रबंधन से संबंधित व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के लिए अधिकारियों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श करेंगे।

ये भी पढ़ें:  वायरल वीडियो : नाहन बस स्टेंड पर खूब चले लात-घूंसे, क्रॉस FIR दर्ज, जानें क्या रही वजह

मंत्री 11 दिसंबर को सम्मेलन में भाग लेंगे और सम्मेलन के उपरांत उसी दिन सांय 3 बजे शिमला के लिए रवाना होंगे।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More