HomeHimachalसरकार ने जारी किया पंचायतों के डिलिमिटेशन का शेड्यूल, 31 मार्च तक...

सरकार ने जारी किया पंचायतों के डिलिमिटेशन का शेड्यूल, 31 मार्च तक आरक्षण रोस्टर

सरकार और पंचायतीराज विभाग ने सभी जिला प्रशासन को समयबद्ध तरीके से प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं, ताकि सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार चुनाव निर्धारित समय सीमा के भीतर संपन्न कराए जा सकें। पंचायत प्रतिनिधियों और संभावित उम्मीदवारों की नजर अब 31 मार्च पर टिकी है, क्योंकि आरक्षण रोस्टर जारी होने के बाद ही चुनावी समीकरण पूरी तरह स्पष्ट होंगे।

शिमला : हिमाचल प्रदेश में पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सरकार ने डिलिमिटेशन (पुनर्सीमांकन) का विस्तृत शेड्यूल जारी कर दिया है। जारी कार्यक्रम के अनुसार 20 फरवरी तक डिलिमिटेशन प्रस्ताव की अधिसूचना जारी की जाएगी। 27 फरवरी तक सात दिनों की अवधि में जनता से आपत्तियां और सुझाव मांगे जाएंगे।

प्राप्त आपत्तियों के आधार पर 2 मार्च तक डिलिमिटेशन का प्रारंभिक प्रकाशन किया जाएगा। किसी पक्ष को निर्णय पर असहमति होती है तो 11 मार्च तक अपील दायर की जा सकेगी। अपील प्राप्त होने के बाद मंडलीय आयुक्त द्वारा सात दिनों के भीतर सुनवाई की जाएगी। अपीलों के निपटारे के बाद 20 मार्च तक सीमांकन का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा। शेड्यूल के अनुसार 31 मार्च तक पंचायत निर्वाचन क्षेत्रों का अंतिम आरक्षण रोस्टर जारी कर दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  आधुनिक डिजिटल तकनीक से दो चरणों में होगी जनगणना- 2027: DC मुकेश रेपासवाल ने दिए ये निर्देश

आरक्षण रोस्टर जारी होने के साथ ही चुनाव प्रक्रिया को औपचारिक रूप से आगे बढ़ाया जा सकेगा। आरक्षण रोस्टर जारी होते ही राज्य निर्वाचन आयोग चुनाव तिथियों की घोषणा कर सकता है। सरकार और पंचायतीराज विभाग ने सभी जिला प्रशासन को समयबद्ध तरीके से प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं, ताकि सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार चुनाव निर्धारित समय सीमा के भीतर संपन्न कराए जा सकें। पंचायत प्रतिनिधियों और संभावित उम्मीदवारों की नजर अब 31 मार्च पर टिकी है, क्योंकि आरक्षण रोस्टर जारी होने के बाद ही चुनावी समीकरण पूरी तरह स्पष्ट होंगे।

ये भी पढ़ें:  CBSE 10वीं का परिणाम घोषित, 93.66 फीसदी छात्र उत्तीर्ण, लड़कियों ने मारी बाजी, यहां चेक करें स्कोर
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More