शिमला : हिमाचल सरकार ने 11 हिमाचल प्रदेश पुलिस सेवा के अधिकारियों को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) के पद पर पदोन्नत किया है। स्क्रीनिंग कमेटी की सिफारिशों के आधार पर यह आदेश जारी किए गए हैं।
अधिसूचना के अनुसार कुलदीप कुमार (2011 बैच), अमित ठाकुर, प्रताप सिंह, अमित शर्मा-II, मनोहर लाल, विकास कुमार धीमान, हेमंत कुमार, कुलविंदर सिंह, खजाना राम, राम प्रसाद जसवाल और लाल मान (सभी 2012 बैच) को पदोन्नत किया गया है। पदोन्नत अधिकारियों के तैनाती आदेश अलग से जारी किए जाएंगे और तब तक वे अपने वर्तमान कार्यस्थल पर ही कार्य करते रहेंगे।
- ये भी पढ़ें :
21 फरवरी से चंबा प्रवास पर रहेंगे शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, जानें कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल - सरकार ने जारी किया पंचायतों के डिलिमिटेशन का शेड्यूल जारी, 31 मार्च तक आरक्षण रोस्टर





