HomeHimachalनाहन में विश्वविद्यालय के युवा महोत्सव ग्रुप-1 का आगाज आज, विधायक सोलंकी...

नाहन में विश्वविद्यालय के युवा महोत्सव ग्रुप-1 का आगाज आज, विधायक सोलंकी करेंगे शुभारंभ

पी.जी. कॉलेज नाहन इस बार हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय युवा महोत्सव ग्रुप-1 (क्रिएटिविटी) की मेजबानी कर रहा है। थोड़ी देर बाद इसका आगाज होगा।

नाहन : डॉ. वाई.एस. परमार पी.जी. कॉलेज नाहन इस बार हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय युवा महोत्सव ग्रुप-1 (क्रिएटिविटी) की मेजबानी कर रहा है। थोड़ी देर बाद इसका आगाज होगा।

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विभव कुमार शुक्ला ने बताया कि 13 अक्तूबर को कार्यक्रम का शुभारंभ स्थानीय विधायक अजय सोलंकी सुबह 10:00 बजे करेंगे, जबकि इस प्रतियोगिता का समापन 15 अक्तूबर को शाम 3:00 बजे होगा, जिसमें उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।

उन्होंने इस आयोजन को महाविद्यालय के लिए एक ऐतिहासिक अवसर बताया, जिसमें प्रदेश के विभिन्न महाविद्यालयों के छात्र-छात्राएं अपनी कला, प्रतिभा और सृजनात्मकता का प्रदर्शन करेंगे। इसे लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज, पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी से 'ठंड' की दस्तक

उन्होंने बताया कि युवा महोत्सव ग्रुप-1 के तहत डिबेट, क्विज, रंगोली, डिक्लेमेशन, पोस्टर मेकिंग जैसे 11 इवेंट आयोजित होंगे। पूरे प्रदेश से लगभग 60 कॉलेज इस प्रतियोगिता में शामिल होंगे, जिसमें 600 के लगभग प्रतिभाएं विभिन्न इवेंट्स में हिस्सा लेंगी।

आयोजन को सफल बनाने के लिए कोऑर्डिनेशन टीम का गठन किया गया है, जिसमें मुख्य समन्वयक डॉ. देवराज शर्मा, संयोजक विवेक नेगी, आयोजन सचिव रीना चौहान, प्रो. भारती और मीडिया प्रभारी डॉ. पंकज चांडक को दिया गया है।

ये भी पढ़ें:  प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गात्ताधार में दो माह से चिकित्सक नहीं: रावत
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More