HomeHimachalSolanसोलन में इन चार शिक्षकों को मिला सम्मान, जानें इनकी खास उपलब्धियां

सोलन में इन चार शिक्षकों को मिला सम्मान, जानें इनकी खास उपलब्धियां

चारों शिक्षकों को समाज और शिक्षा क्षेत्र में प्रेरणादायी योगदान के लिए प्रमाण पत्र, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

सोलन : इनरव्हील क्लब सोलन ने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सोलन के चार शिक्षकों को सम्मानित किया।

क्लब की प्रधान चारु चौहान, उपप्रधान नलिनी प्रभाकर समेत सभी क्लब सदस्यों ने चारों शिक्षकों को समाज और शिक्षा क्षेत्र में प्रेरणादायी योगदान के लिए प्रमाण पत्र, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

कंडाघाट उपमंडल के सीनियर सेकेंडरी स्कूल कहलोग की प्रवक्ता (जीव विज्ञान) हितेशी शर्मा को भी सम्मानित किया गया। वे पिछले 25 वर्षों से शिक्षा के साथ-साथ पर्यावरण और जैव-विविधता संरक्षण के लिए सक्रिय रूप से कार्यरत हैं।

उन्होंने स्वच्छता अभियान, जलस्रोत संरक्षण, जंगल की आग रोकने और समुदाय को जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वर्ष 2023 की आपदा के दौरान उन्होंने ₹85,000 जुटाकर प्रभावित स्कूल के लिए अस्थायी शेड्स बनवाए।

ये भी पढ़ें:  कबड्डी टीम चयन विवाद : आमरण अनशन खत्म, ट्रायल और जांच के बाद होगा अंतिम निर्णय

सीनियर सेकेंडरी स्कूल छात्र सोलन के पीईटी अशोक कुमार एक अच्छे शिक्षक के साथ-साथ इन्होंने स्कूली बच्चों को जिला, राज्य व राष्ट्रीय स्तर के लिए खेलोके लिए तैयार है। अशोक कुमार की कार्यशैली, मेहनत व सफलता की प्रेरणादायी कहानी है। उनका योगदान सराहनीय है।

सोलन के सूर्या पब्लिक स्कूल चंबाघाट की शिक्षिका मीना कुकरेती को उनके 17 वर्षों के निरंतर समर्पण, प्रयोगधर्मिता और विद्यार्थियों को नई दिशा देने के लिए सम्मानित किया गया। वे शिक्षा जगत में एक सतत टीचर लर्नर के रूप में जानी जाती हैं।

इनरव्हील क्लब सोलन ने शिक्षा जगत में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रबंधन विभाग की एचओडी श्वेता गुप्ता को सम्मानित किया। श्वेता गुप्ता का योगदान शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों को नई दिशा देने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में अनुकरणीय रहा है। उनके प्रयासों से शिक्षा के स्तर को नई ऊंचाइयां मिली हैं।

ये भी पढ़ें:  राज्यस्तरीय योग ओलंपियाड के लिए कोटड़ी व्यास स्कूल के 11 बच्चों का चयन

इस अवसर पर प्रधान चारु चौहान ने कहा कि समाज में शिक्षा की रोशनी फैलाने वाले ऐसे शिक्षक सम्मान के पात्र हैं। कार्यक्रम में क्लब सदस्य सविता शर्मा, पायल तोमर, कल्पना परमार समेत अन्य मौजूद रहे।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More