HomeHimachalधौलाकुआं शूटिंग क्लब के 3 और निशानेबाज नेशनल के लिए क्वालीफाई, अब...

धौलाकुआं शूटिंग क्लब के 3 और निशानेबाज नेशनल के लिए क्वालीफाई, अब भोपाल में दिखाएंगे अपना हुनर

इस उपलब्धि के साथ हिमाचल प्रदेश शूटिंग क्लब धौलाकुआं से राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई करने वाले निशानेबाजों की कुल संख्या अब बढ़कर 15 हो गई है।

धौलाकुआं : हिमाचल प्रदेश शूटिंग क्लब धौलाकुआं ने एक बार फिर प्रदेश का नाम रोशन किया है। उत्तराखंड के देहरादून में आयोजित नॉर्थ जोन शूटिंग प्रतियोगिता के अंतिम दिन क्लब के 3 और होनहार निशानेबाजों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी जगह पक्की कर ली।

हिमाचल प्रदेश शूटिंग क्लब धौलाकुआं के सचिव एवं इंस्पेक्टर सुरेश कुमार चौहान ने बताया कि क्लब की ओजस्विनी सिंह, परी थापा और शौर्य वीर चौहान ने 10 मीटर एयर राइफल (सब यूथ कैटेगरी) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए आगामी राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया। यह चैंपियनशिप 11 दिसंबर से 31 दिसंबर 2025 तक भोपाल (मध्यप्रदेश) में आयोजित होगी।

ये भी पढ़ें:  नाहन मेडिकल कालेज को शिफ्ट करने का फैसला दुर्भाग्यपूर्ण, 'तालाबंदी' में ही बीत गए 'सरकार' के 3 साल : बिंदल

इस उपलब्धि के साथ हिमाचल प्रदेश शूटिंग क्लब धौलाकुआं से राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई करने वाले निशानेबाजों की कुल संख्या अब बढ़कर 15 हो गई है।

उन्होंने बताया कि क्लब का मुख्य उद्देश्य हमेशा से युवाओं में खेल और शूटिंग संस्कृति को बढ़ावा देना रहा है। क्लब उनकी ऊर्जा को सकारात्मक लक्ष्यों की ओर चैनलाइज करता है और उन्हें नशे समेत अन्य सामाजिक बुराइयों से दूर रहने के लिए प्रोत्साहित करता है।

निरंतर प्रशिक्षण और राष्ट्रीय स्तर के आयोजनों में भागीदारी के माध्यम से क्लब युवा प्रतिभाओं का पोषण कर रहा है, ताकि वे राज्य और राष्ट्र के लिए भविष्य के चैंपियन बन सकें।

ये भी पढ़ें:  एचपीएसईबीएल ने बिजली बिक्री से अर्जित किया 300 करोड़ रुपये का राजस्व : CM

क्लब के अध्यक्ष आईपीएस भागमल ठाकुर समेत प्रबंधन वर्ग ने सभी क्वालीफाई करने वाले निशानेबाजों को बधाई देते हुए उन्हें भोपाल में होने वाली राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More