HomeHimachalSirmaur34 लाख से बनने वाले कांसर स्कूल भवन का शिलान्यास

34 लाख से बनने वाले कांसर स्कूल भवन का शिलान्यास

विस उपाध्यक्ष में जन समस्याओं का निराकरण करते हुए जल शक्ति विभाग को पेयजल व्यवस्था में सुधार करने के निर्देश दिए, उन्होंने बिजली विभाग को भी कम वोल्टेज की समस्या के निराकरण के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा।

नाहन : उपाध्यक्ष हिमाचल प्रदेश विधानसभा विनय कुमार ने श्री रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत कांडो कांसर में लगभग 34 लाख रुपए से बनने वाले राजकीय उच्च विद्यालय कांसर के दो कमरों का शिलान्यास किया।

उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास में शिक्षा का विशेष महत्व होता है और प्रदेश सरकार शिक्षा के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा कि श्री रेणुकाजी-ददाहू-बिरला सड़क के सुदृढ़ीकरण के लिए मुख्यमंत्री द्वारा 2 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं, जिसका शिलान्यास मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू द्वारा ऑनलाइन माध्यम से किया गया।

ये भी पढ़ें:  युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा मौका, लगेंगे भर्ती शिविर, ये रहेगी शैक्षणिक योग्यता

इस दौरान विस उपाध्यक्ष में जन समस्याओं का निराकरण करते हुए जल शक्ति विभाग को पेयजल व्यवस्था में सुधार करने के निर्देश दिए, उन्होंने बिजली विभाग को भी कम वोल्टेज की समस्या के निराकरण के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा।

उन्होंने बिरला से धौलाकुआं सड़क को गति देने के लिए लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए। कार्यक्रम के दौरान स्कूली छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया।

स्थानीय पंचायत प्रधान रामलाल व जिला परिषद सदस्य ओमप्रकाश ने भी अपने विचार रखें और अपनी समस्याओं से उपाध्यक्ष को अवगत करवाया। उपाध्यक्ष ने प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं के निपटान का आश्वासन दिया।

ये भी पढ़ें:  माता पद्मावती कॉलेज ऑफ नर्सिंग का B.Sc नर्सिंग में शानदार प्रदर्शन, शत-प्रतिशत परिणाम, आस्था कॉलेज में प्रथम

इस अवसर पर हिमुडा निदेशक प्रदीप सूर्या, उप प्रधान स्थानीय पंचायत बीर सिंह, पूर्व प्रधान रक्षा देवी, धारटीधार जोन अध्यक्ष मोहन सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More