HomeHimachalसिरमौर अग्निकांड पर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने जताया गहरा शोक, पीड़ित...

सिरमौर अग्निकांड पर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने जताया गहरा शोक, पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता का आश्वासन

शिमला/नाहन : हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के नौहराधार क्षेत्र के तलांगना गांव में बीती रात हुए भीषण अग्निकांड में 6 लोगों की दर्दनाक मौत की घटना पर भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने गहरा शोक व्यक्त किया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, सांसद सुरेश कश्यप, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और शांता कुमार ने इस हृदय विदारक हादसे पर गहरी संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने अपने शोक संदेश में कहा कि सिरमौर के नौहराधार क्षेत्र में हुए इस दर्दनाक अग्निकांड की खबर अत्यंत पीड़ादायक है। एक ही परिवार के छह सदस्यों का इस प्रकार असमय काल के गाल में समा जाना पूरे प्रदेश के लिए गहरा आघात है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को यह असहनीय दुःख सहने की शक्ति दें। घायल व्यक्ति के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी हम कामना करते हैं।

ये भी पढ़ें:  नाहन कॉलेज में 'The Zeitgeist' की धूम, छात्रों ने दिखाया अपना बिजनेस टैलेंट

भाजपा नेतृत्व ने जिला प्रशासन से आग्रह किया है कि पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता, उचित मुआवजा और राहत एवं पुनर्वास की व्यवस्था शीघ्र सुनिश्चित की जाए। पार्टी इस दुःख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More