होमHimachalबांधों-जलाशयों के वाष्पीकरण और ग्लेशियर पिघलने पर वैज्ञानिक अध्ययन के निर्देश

बांधों-जलाशयों के वाष्पीकरण और ग्लेशियर पिघलने पर वैज्ञानिक अध्ययन के निर्देश

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने विभिन्न बांधों और जलाशयों से गर्मियों के मौसम में पानी के वाष्पीकरण का विस्तृत अध्ययन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विभिन्न शहरों में बढ़ता धुंध का स्तर चिंता का विषय है। इस संबंध में वैज्ञानिक अध्ययन करना समय की मांग है।

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने विभिन्न बांधों और जलाशयों से गर्मियों के मौसम में पानी के वाष्पीकरण का विस्तृत अध्ययन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विभिन्न शहरों में बढ़ता धुंध का स्तर चिंता का विषय है। इस संबंध में वैज्ञानिक अध्ययन करना समय की मांग है। इस विषय का गहन अध्ययन किया जाना चाहिए कि बांधों से पानी के वाष्पीकरण का क्या बादल फटने की घटनाओं से संबंध है या नहीं?

सीएम सुक्खू ने प्रदेश में ग्लेशियरों के पिघलने की दर और बाढ़ प्रबंधन का अध्ययन करने को भी कहा। उन्होंने कहा कि ग्लेशियरों का पिघलना पारिस्थितिक तंत्र पर विपरीत प्रभाव डालता है और इससे प्राकृतिक संतुलन भी प्रभावित होता है। मुख्यमंत्री ने ऊर्जा क्षेत्र में निर्माणाधीन विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा की और अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें:  लाठियों-तलवारों से हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, बद्दी पुलिस ने सुलझाया केस

उन्होंने स्मार्ट मीटर पर विस्तृत चर्चा की और फीडर बिलिंग की मैपिंग करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि 13 जल विद्युत परियोजनाओं का निर्माण कार्य पूरा होने से राज्य में ऊर्जा दोहन में 1229 मेगावाट क्षमता की वृद्धि हुई है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More